सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' ने अनुष्का शेट्टी के साथ शादी की खबरों पर बताई सच्चाई, बोले- 'पिछले 2 सालों से...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 16 Aug 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Bollywood News: Prabhas on Anushka Shetty with Marriage said they are just friend
prabhas and anushka - फोटो : file photo

बाहुबली फेम अभिनेता प्रभास जल्द ही साहो में नजर आएंगे। फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा प्रभास अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। लंबे समय से चर्चा है कि वो अनुष्का शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Trending Videos
Bollywood News: Prabhas on Anushka Shetty with Marriage said they are just friend
anushka and prabhas - फोटो : file photo

अनुष्का शेट्टी के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर प्रभास ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मुंबई मिरर के साथ बातचीत में प्रभास ने कहा कि 'अनुष्का और मैं सिर्फ दोस्त हैं लेकिन अगर इससे ज्यादा हमारे बीच कुछ होता, तो क्या पिछले 2 सालों में किसी ने हमें साथ नहीं देखा होता?' 

 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood News: Prabhas on Anushka Shetty with Marriage said they are just friend
anushka and prabhas - फोटो : file photo

प्रभास ने आगे कहा कि 'करण जौहर के शो में भी मुझसे यह सवाल पूछा गया था। मैंने राजामौली और राणा दग्गुबाती को इसका जवाब देने दिया। उन्होंनें वहां पर कहा था कि हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है।' बाहुबली फिल्म के बाद से फैंस इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं जिसके बाद से इन खबरों को जोर मिला। 

Bollywood News: Prabhas on Anushka Shetty with Marriage said they are just friend
anushka and prabhas - फोटो : file photo

ऐसी भी खबरें रही हैं कि प्रभास और अनुष्का लॉस एंजेलिस में घर खरीदने वाले हैं।  इससे पहले इंटरव्यू के दौरान जब भी प्रभास से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है। इस बारे में किसी से भी कुछ नहीं कहना चाहते।

पढ़ें: तो क्या 'बाहुबली' से भी आगे निकलेगी प्रभास की 'साहो'? रिलीज से पहले कमाए 320 करोड़!

विज्ञापन
Bollywood News: Prabhas on Anushka Shetty with Marriage said they are just friend
Anushka and Prabhas - फोटो : file photo

साल 2018 में प्रभास की साउथ हीरो के रिश्तेदार से शादी की खबर आई थी। यह कोई और नहीं बल्कि चिरंजीवी की भांजी निहारिका थीं। इन खबरों के जोर पकड़ते ही चिरंजीवी की भांजी ने खबरों को मात्र अफवाह बताया था।  अनुष्का शेट्टी के अलावा प्रभास का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed