फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तानाजी' के डायरेक्टर को मिला 'बाहुबली' का साथ, जानिए प्रभास की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' के बारे में

Tue, 18 Aug 2020 12:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Aug 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Prabhas New Movie Adipurush: Prabhas to star in Tanhaji director Om Raut next film Titled Adipurush
प्रभास की नई फिल्म आदिपुरुष - फोटो : ट्विटर

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के बाद तेलुगू फिल्मों के सबसे बड़े अभिनेताओं में शुमार हो चुके अभिनेता प्रभास ने निर्देशक ओम राउत से हाथ मिलाया है। ये दोनों साथ मिलकर एक पैन इंडिया फिल्म बनाने वाले हैं जिसका शीर्षक है 'आदिपुरुष'। इसकी घोषणा आधिकारिक रूप से ओम राउत और प्रभास ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार तड़के एक पोस्ट साझा करके की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Celebrating the victory of good over evil! #Adipurush @omraut @bhushankumar @vfxwaala @rajeshnair29 @tseriesfilms @retrophiles1 @tseries.official #TSeries

A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on

Prabhas New Movie Adipurush: Prabhas to star in Tanhaji director Om Raut next film Titled Adipurush
आदिपुरुष - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के नाम के अलावा रिलीज किए गए पोस्टर में बताया गया है कि अभिनेता प्रभास ही आदिपुरुष का मुख्य किरदार निभाएंगे। आदिपुरुष को टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। यह फिल्म 2022 में हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। प्रभास ने सोशल मीडिया पर आदिपुरुष का पोस्टर शेयर करके फिल्म की अनाउंसमेंट की है।  फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न!

Prabhas New Movie Adipurush: Prabhas to star in Tanhaji director Om Raut next film Titled Adipurush
प्रभास

प्रभास का इस फिल्म में किरदार पोस्टर के हिसाब से भगवान श्री राम से ही प्रेरित हो सकता है। हालांकि, इस बारे में निर्माताओं की तरफ से कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म से प्रसाद सुथार एक निर्माता के रूप में जुड़े हैं जोकि अभिनेता अजय देवगन की कंपनी एनवाई वीएफएक्सवाला में एक विजुअल इफेक्ट्स डिजाइनर के रूप में काम करते हैं। निश्चित रूप से इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स की जिम्मेदारी अजय देवगन की इसी कंपनी के पास हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas New Movie Adipurush: Prabhas to star in Tanhaji director Om Raut next film Titled Adipurush
प्रभास, ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कुछ ही समय पहले अतुल्य भगवान श्री राम के मंदिर बनाने की शुरुआत उनकी जन्मभूमि अयोध्या में हो चुकी है। अगर यह फिल्म उसी दौर की हुई तो किसी भी पौराणिक कथा पर इतने बड़े पैमाने पर बनाई जाने वाली यह पहली फिल्म हो सकती है। इस फिल्म में वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का काम भी बड़े दर्जे पर होगा। धर्मा प्रोडक्शंस के निर्माण में अयान मुखर्जी एक सुपर हीरो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बना तो रहे हैं लेकिन उसकी कहानी काल्पनिक है।

विज्ञापन
Prabhas New Movie Adipurush: Prabhas to star in Tanhaji director Om Raut next film Titled Adipurush
प्रभास, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात करें प्रभास की तो वह दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म प्रभास की 21वीं फिल्म होगी इसलिए इसका नाम भी 'प्रभास21' रखा गया है और इसका निर्देशन करने की जिम्मेदारी नाग अश्विन को सौंपी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed