फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas Upcoming Films: साहो-राधे श्याम से प्रभास को लगी तगड़ी चोट, अब कैसे बन पाएंगे बॉक्स ऑफिस के 'बाहुबली'

Sun, 10 Jul 2022 05:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 10 Jul 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Upcoming Movies list adipurush Salaar project k baahubali 3
प्रभास अपकमिंग फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' को रिलीज हुए आज पूरे सात साल हो गए हैं। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने प्रभास को पैन इंडिया स्टार बना दिया। अब अभिनेता की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ साउथ के ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के दर्शक भी प्रभास की अपकमिंग फिल्मों का इंतजार करते हैं। हालांकि, प्रभास की आखिरी दो फिल्म साहो और राधे श्याम बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। इसके बावजूद अभिनेता की फैन फॉलोइंग में कमी बनी हुई। आइए आपको उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं। 

Prabhas Upcoming Movies list adipurush Salaar project k baahubali 3
आदिपुरुष रिलीज डेट - फोटो : insta

आदिपुरुष
प्रभास की मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' की चर्चा फैंस के बीच लंबे समय से है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया। दोनों फिल्म के मेकर्स ने बातचीत के बाद ही ये फैसला लिया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अब अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन नजर आएंगी। खास बात ये है कि इस फिल्म में प्रभास राम के अवतार में नजर आएंगे। 

Prabhas Upcoming Movies list adipurush Salaar project k baahubali 3
सालार में प्रभास का लुक - फोटो : social media

सालार
'केजीएफ 2' की रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच प्रभास की 'सालार' का भी जबरदस्त बज बना हुआ है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस एक्शन ड्रामा फिल्म का 'केजीएफ' से कनेक्शन हो सकता है। हालांकि, इसकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हसन, दिशा पाटनी, जगपति बाबू जैसे स्टार दिखेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म 2022 तक पूरी हो जाएगी। साल 2023 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Upcoming Movies list adipurush Salaar project k baahubali 3
दीपिका पादुकोण, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोजेक्ट के
प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसकी शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में बनाए गए एक विशाल सेट पर चल रही है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी लीड रोल में होंगे। नाग अश्विन के निर्देशन में यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर बन रही है। तेलुगू के अलावा ये फिल्म तमिल, कन्नड़ और मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Prabhas Upcoming Movies list adipurush Salaar project k baahubali 3
बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बाहुबली 3
'बाहुबली' के दो पार्ट आने के बाद अब फैंस इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था और इसमें प्रभास नजर आए थे। प्रभास ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम अक्सर आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हैं। कुछ तो जरूर होगा। किसे पता? आने वाले दिनों में कुछ भी हो सकता है। अभिनेता का यह बयान 'बाहुबली 3' से जोड़कर देखा गया था। बीते दिनों खबर आई थी कि प्रभास और एस एस राजामौली के बीच फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर बातचीत चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed