फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas Meets Siddharth: ‘पठान’ के निर्देशक के साथ शुरू होगी प्रभास की अगली फिल्म, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Sun, 15 Jan 2023 10:46 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sun, 15 Jan 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Prabhas will make his next film with Shah rukh Khan Deepika Padukone pathaan film director siddharth Anand
सिद्धार्थ आनंद और प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी नई फिल्म ‘पठान’ के प्रचार में व्यस्त निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की हाल के दिनों में ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास संग हुई मुलाकातों के बारे में जो जानकारी छन छनकर बाहर आ रही है, उसके मुताबिक अभिनेता प्रभास जल्द ही एक और बहुभाषी फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। सिद्धार्थ की योजना ये फिल्म ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ बन रही अपनी फिल्म ‘फाइटर’ के तुरंत बाद शुरू करने की है। प्रभास अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर भी हाल फिलहाल काफी चर्चा में रहे हैं।

Prabhas will make his next film with Shah rukh Khan Deepika Padukone pathaan film director siddharth Anand
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों निर्देशक नाग चैतन्य की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह वही फिल्म है जिसमें प्रभास हिंदी सिनेमा की नामचीन हीरोइन दीपिका पादुकोण और बीती सदी के सबसे बड़े सितारे कहलाए अमिताभ बच्चन के साथ दिखने वाले हैं। इसके अलावा प्रभास के पास ‘केजीएफ’ सीरीज के निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म ‘सालार’, रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ बना रहे निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म ‘स्पिरिट’ और निर्देशक मारुति की भी एक अनाम फिल्म है।

Prabhas will make his next film with Shah rukh Khan Deepika Padukone pathaan film director siddharth Anand
डायरेक्टर मारुति के साथ प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रभास के करीबी सूत्र बताते हैं कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ उनकी मुलाकातों अब रंग लाने लगी हैं। ये मुलाकातें बीते साल मानसून के तुरंत बाद शुरू हुई थीं और इस दौरान दोनों ने कई सारे विचारों और कहानियों पर कई दौर की बातें की हैं। दोनों में से हालांकि अभी तक किसी ने इस बारे में कोई भी बात सार्वजनिक तौर पर नहीं की है लेकिन सूत्र बताते हैं कि सिद्धार्थ आनंद और प्रभास का बड़े परदे पर संगम होना करीब करीब तय हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas will make his next film with Shah rukh Khan Deepika Padukone pathaan film director siddharth Anand
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रभास और सिद्धार्थ की इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स नाम की वही कंपनी बनाने जा रही है जो अल्लू अर्जुन के साथ हिट ‘पुष्पा’ सीरीज बना रही है। इस कंपनी की एक फिल्म ‘वाल्टेयर वीरैय्या’ बीते हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तेलुगू के एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से मैत्री मूवी मेकर्स कंपनी ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। सिद्धार्थ आनंद और प्रभास की ये फिल्म मूल रूप से हिंदी और तेलुगू में बनने की संभावना है। इस फिल्म को तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी डब करने की योजना है।

विज्ञापन
Prabhas will make his next film with Shah rukh Khan Deepika Padukone pathaan film director siddharth Anand
जॉन इब्राहिम और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म को शुरू करने से पहले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपनी फिल्म ‘फाइटर’ का काम पूरा करेंगे जिसे वह ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ बना रहे हैं। इन दिनों शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर अपनी फिल्म ‘पठान’ के प्रचार में व्यस्त सिद्धार्थ ने प्रभास के साथ प्रस्तावित इस फिल्म की कहानी लॉक कर ली है। वहीं प्रभास ये नई फिल्म शुरू करने से पहले अपनी सभी निर्माणाधीन फिल्में पूरी करने की कोशिशों में जुट गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed