मनोरंजन की दुनिया में रविवार को काफी कुछ देखने को मिला। छुट्टी वाले दिन जहां एक ओर एसएस राजामौली ने ऋतिक रोशन पर अपने दिए बयान पर खेद प्रकट किया। वहीं,पोंगल के त्योहार को साउथ के फिल्मी सितारे खास अंदाज में मनाते नजर आए। इनके अलावा भी आज इस चकाचौंध भरी दुनिया में बहुत कुछ हुआ है। तो चलिए आपको एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
Filmy Wrap: राजामौली ने मानी गलती और टीवी पर फिर दिखेंगी दयाबेन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने की वजह से सुर्खियों में हैं। इस अवॉर्ड को जीतने से पहले हाल ही में राजामौली का एक पुराना वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया था, जिसमें वह बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन पर टिप्पणी करते नजर आए थे। अब 16 साल बाद उन्होंने अपने इस कमेंट पर सफाई दी है।
SS Rajamouli: एसएस राजामौली ने 16 साल बाद मानी गलती, ऋतिक रोशन पर कमेंट करने को लेकर कही यह बड़ी बात
Esha Deol: ओटीटी के बाद एशा की बड़े परदे पर वापसी, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बने अमित साध की बनी हीरोइन
Honey Singh: 'जो बीमारी मुझे हुई, वो मेरे दुश्मन को भी न हो...हर दिन मौत की दुआ करता था' बोले- हनी सिंह
बिग बॉस फेम शहनाज गिल अक्सर खबरों में रहती हैं। शहनाज अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपने शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। शहनाज गिल के इस शो में अभी तक कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंच चुके हैं। बता दें कि अपने शो में शहनाज स्टार्स से उनकी लाइफ से जुड़े सवाल पूछती नजर आती हैं। इस बीच शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Shehnaaz Gill: पैपराजी पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, बोलीं- चुप हो जाओ...अपमान है ये