फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Advance Booking: रिलीज से पहले विदेश में करोड़ों कमा रही पठान, SRK का चार्म या भगवा विवाद का परिणाम?

Sun, 15 Jan 2023 07:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 15 Jan 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan film pathaan overseas advance booking in uae australia germany usa
पठान फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पठान फिल्म के जरिए शाहरुख खान काफी समय के बाद बड़े सिनेमा पर वापसी कर रहे हैं। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है तब से ये फिल्म चर्चा का विषय बनी है। टीजर के बाद फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ। गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग बिकिनी पर जमकर सवाल उठाए गए थे। इसको लेकर जगह-जगह विरोध हुआ और यह भी कहा गया कि फिल्म को थिएटर में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। पठान की रिलीज को 10 दिन का समय बाकी है। रिलीज की तारीख नजदीक आते ही फिल्म को लेकर बज बढ़ता जा रहा है। पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

shahrukh khan film pathaan overseas advance booking in uae australia germany usa
फिल्म पठान - फोटो : social media

फिल्म पठान को लेकर जमकर लोगों के बीच बज बना हुआ है। इसकी एडवांस बुकिंग भले ही अभी भारत में न शुरू हुई हो, लेकिन अन्य देशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। यूएसए, यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में धड़ल्ले से एडवांस बुकिंग चल रही है। ऐसे में लग रहा है कि पठान इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग बनकर उभरेगी। एडवांस बुकिंग के रिस्पॉन्स को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।


इसे भी पढ़ें- SS Rajamouli: एसएस राजामौली ने 16 साल बाद मानी गलती, ऋतिक रोशन पर कमेंट करने को लेकर कही यह बड़ी बात
shahrukh khan film pathaan overseas advance booking in uae australia germany usa
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएई में अब तक पठान के 65 हजार डॉलर यानी 52,83,557 रुपये के 4500 टिकट बिक चुके हैं। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी लोग जमकर पठान की टिकटें बुक करा रहे हैं। अब तक अमेरिका में साढ़े तीन लाख डॉलर यानि 2,84,49,925 रुपये के 22 हजार 500 टिक बिक चुके हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में 75 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानि 42,55,905 के करीब 3000 टिकटें बिकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan film pathaan overseas advance booking in uae australia germany usa
पठान फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं जर्मनी में शाहरुख की फिल्म को लेकर खासा क्रेज देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक वहां सिर्फ पहले दिन की 4500 से ज्यादा टिकटें बिकी हैं। इसके अलावा वीकएंड के लिए 9000 टिकटें रिलीज से पहले ही लोगों ने खरीद ली हैं। सिर्फ जर्मनी से अब तक पठान ने 15000 यूरो यानी करीब 1,32,21,289 रुपये का बिजनेस कर लिया है। बता दें कि शाहरुख खान की ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed