फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान संग हिट देने वाले प्रभुदेवा ने इंटरव्यू में किया खुलासा, बोले- 'अरेंज मैरिज की तरह था रिश्ता'

Sat, 14 Dec 2019 10:59 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 14 Dec 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Prabhu Deva interview talks about salman khan and dabangg 3
सलमान खान, प्रभुदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा लगातार निर्देशन में भी अपने पैर जमाते जा रहे हैं। साल 2009 में सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' के निर्देशन के बाद अब प्रभु 'दबंग 3' और 'राधे- द मोस्ट वांटेड भाई' में भी निर्देशन का कार्यभार संभाल रहे हैं। आमतौर पर मीडिया से बात करने से कतराने वाले प्रभु देवा ने अमर उजाला के लिए अमित कुमार सिंह से दिल खोलकर बात की।  

Prabhu Deva interview talks about salman khan and dabangg 3
Prabhu deva - फोटो : file photo

इतने संघर्ष के बाद आप कामयाबी के इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इस सफरनामे को कैसे देखते हैं?
अभी तक मेरे अंदर वह भाव नहीं आया है। हो सकता है कि आगे के 15 सालों मैं उस तरह से सोचना शुरू करूं। शायद आज से सालों बाद जब मैं अपने स्कूल के दोस्तों के साथ बैठूं तब कहीं जाकर हम हंसते हुए, मजाक करते हुए इन सब चीजों पर बात करें। हालांकि अभी तक मुझे पीछे मुड़कर अपने जीवन की समीक्षा करने का मौका नहीं मिला है।

Prabhu Deva interview talks about salman khan and dabangg 3
Prabhu Deva and Salman Khan - फोटो : Social Media

सलमान खान से आप पहली बार कब मिले थे?
मैंने बहुत साल पहले एक फिल्म 'चंद्रमुखी' की थी। उस फिल्म में मैं कोरियोग्राफर था। तब मैं सलमान सर को बहुत अच्छे से नहीं जानता था। उस समय हम दोनों ही युवा थे। उस दौरान मैं मुंबई नया-नया ही आया था। कुछ दिन रहने के बाद मुझे अनुभव हुआ कि यहां हम जो सोच कर आते हैं उससे सबकुछ काफी अलग है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhu Deva interview talks about salman khan and dabangg 3
प्रभु देवा, सई मांजरेकर, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : amar ujala, mumbai

सलमान खान के साथ आप लगातार तीसरी फिल्म 'राधे- द मोस्ट वांटेड भाई' कर रहे हैं। सलमान खान निर्देशकों कब ऐसा भरोसा दिखाते हैं?
जब सलमान खान किसी पर भरोसा करते हैं तो वह दिल से करते हैं। वह दिल से किसी को अपना बना लेते हैं। वहीं अगर उन्हें किसी पर भरोसा हो गया तो वह लगातार उसके साथ काम करने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते हैं।
 

विज्ञापन
Prabhu Deva interview talks about salman khan and dabangg 3
प्रभु देवा - फोटो : instagram

जब आपने पहली बार सलमान को 'वांटेड' में डायरेक्ट किया था उस समय आपके दिमाग में क्या चल रहा था?
मैं 25 साल से डांस के साथ जुड़ा हुआ था लेकिन निर्देशन मैंने काफी बाद में शुरू किया था। मुझे नहीं पता था कि सलमान की स्टाइल क्या है, उनकी बॉडी लैंग्वेज कैसी है। ऐसा ही उनके साथ हो रहा था। उन्हें भी मेरा स्टाइल नहीं पता था। हम दोनों का अभिनेता-निर्देशक का रिश्ता एक अरेंज मैरिज की तरह था ना कि लव मैरिज की तरह। हमें एक दूसरे के बारे में कुछ खास पता नहीं था। मैं अपनी तरह से काम किया करता था वह अपनी स्टाइल से काम किया करते थे। हम दोनों का एक दूसरे के साथ काम करने का नया अनुभव था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed