फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prajakta koli Birthday: आरजे की नौकरी छोड़ बनीं यूट्यूबर, प्राजक्ता ने ऐसे तय किया बॉलीवुड तक का सफर

Mon, 27 Jun 2022 08:14 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 08:14 AM IST
विज्ञापन
Prajakta koli Birthday: jugjugg jeeyo prajakta koli youtuber career as rj to becoming an actor know her life facts
प्राजक्ता कोली - फोटो : insta

फिल्म जुग  जुग जियो में नजर आ रही प्राजक्ता कोली आज 27 जून 2022 को अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में प्राजक्ता कोली भले ही लिए नया नाम हो, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में वह सुपरहिट हैं। इतना ही नहीं वह आरजे रह चुकी हैं और यूट्यूब पर भी उनके 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि प्राजक्ता ने कैसे  RJ से यूट्यूबर और फिर बॉलीवुड में एक बड़ी फिल्म पाने में कामयाबी हासिल की।

Prajakta koli Birthday: jugjugg jeeyo prajakta koli youtuber career as rj to becoming an actor know her life facts
प्राजक्ता कोली - फोटो : insta

RJ बनने का था सपना
फिल्म 'जुग जुग जियो' में प्राजक्ता अनिल कपूर और नीतू की बेटी के किरदार में नजर आ रही हैं। यूट्यूबर से एक्ट्रेस बनी प्राजक्ता की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने बचपन से ही अपना गोल सेट कर लिया था और जब वह छठी क्लास में थी तब ही उन्होंने RJ बनने की ठान ली थी। उन्हें जैसे ही पहला शो मिला तो उन्होंने उस जॉब को ज्वाइन कर लिया लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने रिजाइन दे दिया क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि RJ उनके लिए सही फील्ड नहीं है।

Prajakta koli Birthday: jugjugg jeeyo prajakta koli youtuber career as rj to becoming an actor know her life facts
प्राजक्ता कोली - फोटो : insta

जॉब छोड़ बनीं यूट्यूबर
प्राजक्ता ने आरजे की जॉब छोड़ दी और एक दिन उनके जानने वाले एंटरटेनमेंट टीम के सुदीप ने उन्हें अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की सलाह दी। प्राजक्ता ने कुछ वक्त तक इस बारे में सोचा और साल 2015 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, हालांकि उस समय उनके पास इसके अलावा कोई ऑप्शन नहीं था लेकिन प्रजाक्ता इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला मानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prajakta koli Birthday: jugjugg jeeyo prajakta koli youtuber career as rj to becoming an actor know her life facts
प्राजक्ता कोली फिल्म जुग जुग जियो में - फोटो : insta

ऐसे मिला फिल्म 'जुग जुग जियो' का ऑफर
प्राजक्ता सोशल मीडिया सेंसेशन तो हैं हीं। सबसे पहले उन्हें नेटफिल्मक्स की मूवी मिस्टमैच्ड में काम करने का मौका मिला और इस प्रोजेक्ट के रिलीज होने से एक महीना पहले उन्हें धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'जुग जुग जियो' का ऑफर मिला। फिल्म में प्राजक्ता कोली वरुण धवन यानी कुकू सैनी की छोटी बहन गिनी सैनी के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed