हिंदी सिनेमा पर चढ़े बायोपिक के बुखार की चपेट में अब निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा भी आ गए हैं। आप ये जानते ही हैं कि प्रकाश झा महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं। यानी अब उन्होंने वशिष्ठ नारायण सिंह का पूरा जीवन और उनकी अनसुनी कहानी दुनिया को सुनाने को बीड़ा उठाया है प्रकाश झा ने।
{"_id":"5b61cfd44f1c1bb24b8b6415","slug":"prakash-jha-will-cast-ranbir-kapoor-in-mathematician-vashisht-narayan-singh-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" अजय देवगन को करारा जवाब देने के लिए प्रकाश झा ने रणबीर को बनाया अपना 'हथियार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन को करारा जवाब देने के लिए प्रकाश झा ने रणबीर को बनाया अपना 'हथियार'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
prakash jha and ajay devgan
ऐसा इसलिए क्योंकि प्रकाश झा और अजय देवगन की बड़े परदे पर ट्यूनिंग कमाल की रही है। पर, अजय देवगन ने प्रकाश झा की अगली फिल्म से अपना कोई वास्ता होने से साफ इंकार कर दिया है। कम लोग ही जानते हैं कि अजय और प्रकाश झा की अब बनती नहीं है। दोनों की एक साथ आखिरी फिल्म 'आरक्षण' थी और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच काफी कहा सुनी हो गई थी। इसी के बाद बाद अजय देवगन ने रोहित शेट्टी कैंप ज्वॉइन कर लिया था।
prakash jhan and ajay devgan
प्रकाश से अलग होने से अजय देवगन को तो फर्क नहीं पड़ा, मगर मगर झा की मानो जैसे लुटिया ही डूब गई। अजय के जाने के बाद उन्होंने जो फिल्में बनाई वो बुरी तरह से फ्लॉप रही। और अब प्रकाश झा किसी भी तरह इस बायोपिक को हिट कराना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी फिल्म राजनीति में दमदार रोल निभाने वाले रणबीर कपूर से बात कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
रणबीर कपूर ने बायोपिक 'संजू' से खूब नाम कमाया है और उन्हें इसका फायदा भी हुआ है। रणबीर कपूर इन दिनों हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे सितारे बन चुके हैं। जी हां, रणबीर कपूर की फीस अब सलमान खान और शाहरुख खान से भी आगे निकल चुकी है। लेकिन, प्रकाश झा ने रणबीर की हर शर्त मानने के लिए हां कर दी है।
विज्ञापन
प्रकाश झा
बिहार के महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक लेकर जब प्रकाश झा अपने पुराने हीरो रणबीर कपूर के पास गए तो उनके स्टाफ ने प्रकाश झा को इस नई कीमत की जानकारी दी। प्रकाश झा के करीबियों के मुताबिक रणबीर ने इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भी भर दी है। अपनी पिछली फिल्म 'संजू' से संजय दत्त की इमेज ठीक करने वाले रणबीर अब मझधार में फंसी प्रकाश झा के करियर की नैया को भी किनारे पर लाने का बीड़ा उठा चुके हैं।