सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Prakash Raj: 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर फिर प्रकाश राज का फूटा गुस्सा, कहा- अंतर्राष्ट्रीय जूरी ने उन पर थूका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Feb 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
Prakash Raj calls Vivek Agnihotri film The Kashmir Files nonsense and said International jury spit on them
प्रकाश राज और विवेक - फोटो : social media

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। दर्शक उनके विलेन की भूमिका को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। जब भी साउथ के बेहतरीन एक्टर्स की बात की जाती है, उसमें प्रकाश राज का नाम जरूर होता है। उन्हें इंडस्ट्री का धाकड़ विलेन भी कहा जाता है। हाल ही में, प्रकाश राज ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स' को लेकर तीखी आलोचना की है।

Trending Videos
Prakash Raj calls Vivek Agnihotri film The Kashmir Files nonsense and said International jury spit on them
प्रकाश राज - फोटो : social media

अभिनेता प्रकाश राज ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तीखी आलोचना की है और इसे बकवास फिल्मों में से एक कहा है। यही नहीं, प्रकाश ने फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को भी खरी खोटी सुनाई और फिल्म के निर्माता को 'बेशर्म' कहा है। प्रकाश ने कहा, ‘द कश्मीर फाइल्स बकवास फिल्मों में से एक है, हम जानते हैं कि इसे किसने प्रोड्यूस किया है, बेशर्म लोगों ने। अंतरराष्ट्रीय जूरी उन पर थूकती है। वह इतने बेशर्म हैं कि अभी भी यह कह रहे हैं कि मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है। उन्हें ऑस्कर क्या भास्कर भी नहीं मिलेगा।’

Pathaan: दूसरे मंगल को भी बॉक्स ऑफिस पर पठान की मजबूत पकड़, दुनियाभर में कुल कमाई हुई इतनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj calls Vivek Agnihotri film The Kashmir Files nonsense and said International jury spit on them
प्रकाश राज - फोटो : social media

प्रकाश ने आगे कहा, ‘मैं आपको बताता हूं क्योंकि वहां एक संवेदनशील मीडिया है। यहां आप एक प्रोपेगेंडा फिल्म कर सकते हैं। मेरे सूत्रों के मुताबिक मुझे पता है कि उन्होंने इस तरह की फिल्म को बनाने के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन आप हर समय ऑडियंस को पागल नहीं बना सकते हैं।  हम सभी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से परेशान और हैरान थे। यह हमें प्रोपेगेंडा  और एक अश्लील फिल्म की तरह लगा। मैं यहां खुले तौर पर इन भावनाओं को दूसरों के साथ साझा करने में पूरी तरह से सहज महसूस करता हूं।’

 

Prakash Raj calls Vivek Agnihotri film The Kashmir Files nonsense and said International jury spit on them
प्रकाश राज और विवेक - फोटो : social media

आपको बता दें कि इजरायली फिल्ममेकर नदव लापिड ने भी द कश्मीर फाइल्स को वल्गर बताते हुए इस फिल्म की जमकर आलोचना की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक ने एक वीडियो जारी कर कहा था, 'मैं इन सभी अर्बन नक्सलियों और इस्राइल से आए दिग्गज फिल्मकार को चुनौती देता हूं कि अगर वे किसी एक शॉट या घटना को पूरी तरह से गलत साबित कर दें, तो मैं फिल्म निर्माण छोड़ दूंगा। कौन हैं यह लोग जो हर बार भारत के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। यह वही लोग हैं, जिन्होंने मोपला और कश्मीर की सच्चाई को कभी लोगों के सामने नहीं आने दिया।’

Kangana Ranaut: सिड-कियारा के बहाने बॉलीवुड रिलेशनशिप पर तंज कसती नजर आईं कंगना, कही यह बात

विज्ञापन
Prakash Raj calls Vivek Agnihotri film The Kashmir Files nonsense and said International jury spit on them
प्रकाश राज - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में 1990 के दशक में कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दर्शाया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। पिछले साल इजरायली फिल्म निर्माता नादव लैपिड ने भारत के 53 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह के दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स’ को अश्लील कहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed