सब्सक्राइब करें

Smriti Irani: सिड-कियारा के बाद राजस्थान के इस किले में सात फेरे लेंगी स्मृति ईरानी की बेटी, देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
Sid Kiara Wedding Smriti Irani Daughter Shanelle marriage Ready To Tie Knot In khimsar fort Rajasthan Photos
Smriti Irani daughter shanelle irani - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रहीं स्मृति ईरानी आज देश की केंद्रीय मंत्री हैं। स्मृति ईरानी की बड़ी बेटी शनैल ईरानी की जल्द ही शादी होने जा रही है। शनैल की शादी को लेकर जोधपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दरअसल शनैल ईरानी की शादी का जश्न जोधपुर में 7 से 9 फरवरी के बीच चलने वाला है। शादी समारोह को खास बनाने के लिए स्मृति ईरानी ने खींवसर फोर्ट को बुक किया है

Trending Videos
Sid Kiara Wedding Smriti Irani Daughter Shanelle marriage Ready To Tie Knot In khimsar fort Rajasthan Photos
Smriti Irani daughter shanelle irani - फोटो : सोशल मीडिया

स्मृति की बेटी शनैल  की सगाई साल 2021 में अर्जुन भल्ला से हुई थी। अर्जुन ने शनैल को शादी के लिए खींवसर फोर्ट में प्रपोज किया था, जो कि जोधपुर नागौर के बीच में स्थित है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दोनों इसी किले में अब शादी करने जा रहे हैं। 

Sidharth Kiara Reception: शादी के बाद अब यह है सिड-कियारा का प्लान, ऐसे वेलेंटाइन वीक बिताएगा यह कपल

विज्ञापन
विज्ञापन
Sid Kiara Wedding Smriti Irani Daughter Shanelle marriage Ready To Tie Knot In khimsar fort Rajasthan Photos
khimsar fort jodhpur - फोटो : सोशल मीडिया

500 साल पुराना है खींवसर किला
खींवसर किला बेहद खास और खूबसूरत है। यह राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर गांव में स्थित है। यह किला लगभग 500 साल पुराना है। आपको बता दें कि इस किले का निर्माण 1523 में राव करमसजी ने करवाया था।  राव करमसजी जोधपुर के राव जोधा के आठवे बेटे थे। खींवसर किला के एक तरफ रेगिस्तान तो दूसरी तरफ झील से घिरा हुआ है। यहां पर अक्सर लोग डेजर्ट सफारी करते हैं। 

Sid Kiara Wedding Smriti Irani Daughter Shanelle marriage Ready To Tie Knot In khimsar fort Rajasthan Photos
khimsar fort jodhpur - फोटो : सोशल मीडिया

सभी सुविधाओं से भरपूर है खींवसर फोर्ट
खींवसर किले में 71 कमरे और सुइट हैं। वहां पर रेस्टोरेंट और कैफे भी मौजूद हैं। इसके अलावा किले के अंदर 2 बैंकेट और किसी भी प्रकार की मीटिंग के लिए भी स्पेस बनाए गए हैं। किले में मेहमानों के रहने के लिए कई प्रकार की व्यवस्था बनाई गई है। यहां तक की इस किले में जिम भी मौजूद है। जो भी मेहमान जिम या वर्कआउट का शौकीन है, वह आसानी से एक्सरसाइज कर सकता है। साथ ही, एंजॉय करने के लिए स्विमिंग पूल और स्पा जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। किले में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम है। 

Raveena Tandon: सोशल मीडिया को कैसा समझती हैं रवीना टंडन? बोलीं- यहां लोग संघी या नक्सली, तीसरा रास्ता ही नहीं

विज्ञापन
Sid Kiara Wedding Smriti Irani Daughter Shanelle marriage Ready To Tie Knot In khimsar fort Rajasthan Photos
khimsar fort jodhpur - फोटो : सोशल मीडिया

फोर्ट के कमरे हैं बेहद खूबसूरत
आपको बता दें कि किले को तीन तरह से तैयार किया गया है। यहां पर आपको ट्रेडिशनल डिजाइन वाले कमरों के अलावा नोबेल चैम्बर्स वाले हाथों से की गई नक्काशी वाले खूबसूरत कमरे मिलेंगे। साथ ही, बेहद लग्जरी कमरे भी मेहमानों के लिए बनाए गए हैं। खाने की बात की जाए तो यहां पर कई प्रकार के रेस्त्रां मौजूद हैं यहां पर आप लजीज खाने का मजा ले सकते हैं। 

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को है स्टारकिड होने का पछतावा? बोलीं- 'मैं तो नुकसान में रही'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed