फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने समुद्र तट पर की सफाई तो इस एक्टर ने कसा तंज, कहा- कैमरामैन के साथ अकेला...

Sun, 13 Oct 2019 07:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 13 Oct 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
prakash raj tweet over  PM Modi Does Plogging In Beach Of Mahabalipuram
Prakash Raj - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पहले कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। वह खुद कई मौकों पर सफाई करते हुए दिखाई दे जाते हैं। शनिवार सुबह ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट पर जब पीएम मोदी टहलने पहुंचे तो वहां उन्हें कचरा दिखाई दिया। इसके बाद पीएम मोदी वहां खुद सफाई के लिए जुट गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। पीएम के इस काम की जहां लोग तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। अब इस लिस्ट में फिल्म अभिनेता प्रकाश राज का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने तंज कसते हुए सवाल पूछा है।

prakash raj tweet over  PM Modi Does Plogging In Beach Of Mahabalipuram
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'नेताओं की सुरक्षा कहां गायब हो गई है। आखिर आपने उन्हें एक कैमरामैन के साथ अकेला साफ-सफाई के लिए क्यों छोड़ दिया है।'

prakash raj tweet over  PM Modi Does Plogging In Beach Of Mahabalipuram
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने आगे लिखा- 'जब विदेशी मेहमान यहां आए हुए हैं, तब संबंधित विभाग ने सफाई नहीं करने की कैसे हिम्मत दिखाई। यूं ही पूछ रहा हूं (#justasking)।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
prakash raj tweet over  PM Modi Does Plogging In Beach Of Mahabalipuram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्र तट की सफाई की - फोटो : Twitter

बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा , 'आज सुबह ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट पर साफ-सफाई की। यह काम 30 मिनट तक किया। एकत्र किए कचरे को मैंने जयराज को सौंपा जो होटल स्टाफ का हिस्सा है। इस बात को सुनिश्चित करें कि हमारे सार्वजनिक स्थल साफ-सुधरे रहेंगे। यह सुनिश्चित करते हैं कि हम स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।'

आपातकाल में जब इंदिरा गांधी से भिड़ गए थे किशोर कुमार, सरकार ने लगा दिया था गानों पर बैन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed