{"_id":"5c616c55bdec2254606a6e07","slug":"pran-son-sunil-sikand-a-big-ad-maker-in-the-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राण के बेटे ने पिता की विरासत को छोड़ खुद बनाया अपना मुकाम, आज है इस इंडस्ट्री के बेताज बादशाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्राण के बेटे ने पिता की विरासत को छोड़ खुद बनाया अपना मुकाम, आज है इस इंडस्ट्री के बेताज बादशाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 12 Feb 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
pran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि पिता अगर बड़ा सेलेब्रिटी है तो लोग उसके बच्चों से भी वैसी ही उम्मीद लगा बैठते हैं । लेकिन बच्चे अपना अलग मुकाम हासिल करते हैं और लोगों की उम्मीदें टूट जाती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने जमाने में पहले फिल्मी परदे और लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन उनके बच्चे बॉलीवुड में फ्लॉप हो गए। हालांकि उन्होंने बाकी क्षेत्रों में खूब नाम कमाया।
2 of 9
प्राण
आज प्राण की बर्थ एनिवर्सरी है इसलिए बातते हैं उनके बेटे के बारे में । प्राण अपनी बेहतरीन अदाकारी और उम्दा डायलॉग डिलिवरी के चलते हिंदी सिनेमा के सबसे कद्दावर अभिनेताओं में से एक थे। वो एक ऐसे कलाकार रहे जिन्होंने हीरो से लेकर विलेन के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया।
3 of 9
प्राण
- फोटो : SELF
उनके टैलेंट को दादा साहेब फाल्के जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, लेकिन क्या आपने उनके बेटे के बारे में कभी सुना है। वो क्या करते हैं और इस वक्त कहां हैं?चलिए हम आपको बताते हैं कि प्राण के बेटे अगर फिल्मी दुनिया में नहीं आए तो वो क्या कर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Pran
प्राण के दो बेटे और एक बेटी हैं। उन्हीं में से एक हैं सुनील सिकंद। सुनील काफी मशहूर ऐड फिल्ममेकर हैं। सुनील को पिता से एक्टिंग विरासत में मिली थी। वो चाहते तो एक्टिंग में ही करियर बना सकते थे। पिता के रसूख के बल पर उन्हें अच्छी-खासी फिल्में भी मिल जातीं, लेकिन सुनील शायद अपने दम पर ही कुछ करना चाहते थे।
विज्ञापन
5 of 9
सुनील सिकंद
प्राण के बेटे सुनील ने एक्टिंग से इतर किसी और फील्ड में उनका नाम रोशन करने की सोची । उन्होंने बिना किसी सोर्स के अपने दम पर ऐड इंडस्ट्री में कदम रखा और इसमें उन्हें जबरदस्त कामयाबी भी मिली । आज वो इंडिया के टॉप ऐड फिल्ममेकर्स में से एक हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।