पिछले साल दिसंबर में प्रतीक कुहाड़ नई दिल्ली में अपने घर पर बैठे थे कि तभी उनके फ़ोन पर अचानक सैकड़ों मैसेज आए गए। ''क्या तुमने ये देखा, ये बहुत बड़ी बात है।'' गायक प्रतीक कुहाड़ कहते हैं, ''मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं।'' लेकिन, थोड़ी बाद उन्हें समझ आया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पसंदीदा गानों की सूची में उनका एक गाना 'कोल्ड मेस' भी शामिल हो गया है। वो गाना जो अमेरिका की चार्टबीट्स में भी नहीं आया था लेकिन वो ओबामा के 35 पसंदीदा गानों की सूची में आ गया। इस सूची में ब्रूस स्प्रिंग्सटीन, दबेबी, लिजो और बियोंसे के गाने भी शामिल हैं। कुहाड़ कहते हैं कि उन्हें बिल्कुल भी पता नहीं है कि ये गाना बराक ओबामा तक कैसे पहुँचा लेकिन इससे उन्हें करियर में बहुत बढ़ावा मिला। वह कहते हैं, ''यह बहुत अजीब बात थी। ये सब अचानक से हो गया।''
बराक ओबामा की पसंद से स्टार बनें जयपुर के ये गायक, जानें कौन हैं प्रतीक कुहाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीक भारतीय हैं लेकिन 2016 में पहली बार रिलीज हुआ उनका ये गाना तड़क-भड़क वाले बॉलीवुड गानों से अलग है। यह अंग्रेजी भाषा में है और बहुत शांत संगीत के साथ बनाया गया है। ये दो प्रेमियों की कहानी है जिनके रिश्ते में टकराव है लेकिन वो अलग भी नहीं हो पा रहे हैं। प्रतीक कुहाड़ ने चार साल पहले एक कॉन्सर्ट में इसे गाया था जिसे लोगों ने काफ़ी पसंद किया था। वो कहते हैं, ''जिस शो में किसी ने भी पहले से वो गाना नहीं सुना था, उसमें इसे लेकर मुझे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। तब मुझे समझ आ गया कि ये गाना खास होने वाला है।''
इससे प्रेरणा लेकर उन्होंने छह और गानों की एक छोटी एल्बम बनाई। ये सभी गाने उसी रिश्ते के इर्दगिर्द बनाए गए। ओबामा के पसंदीदा गानों में आने से पहले भी ये गाना भारत में काफ़ी पसंद किया जा चुका था जो कि कई लोगों के लिए हैरानी वाली बात भी थी। प्रतीक कुहाड़ कहते हैं, ''भारत में ये आम धारणा है कि यहां सफल होने के लिए हिंदी गायक होना जरूरी है। इंग्लिश गानों के साथ आप सिर्फ़ दिल्ली और मुंबई में एक छोटे से खास वर्ग तक ही पहुंच बना सकते हैं लेकिन, कोल्ड मैस ने इस धारणा को तोड़ दिया।''
पिछले साल के अंत में ही प्रतीक कुहाड़ ने दिल्ली के गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेज में नौ हजार दर्शकों के सामने ये गाना गाया था। साल 2011 मे उनके पहले गाने 'समथिंग रॉन्ग' के रिलीज होने के बाद आठ साल की कड़ी मेहनत से उनके करियर ने धीरे-धीरे उड़ान भरी है। प्रतीक कुहाड़ का जन्म जयपुर में हुआ था और वो वहीं पर पले-बढ़े हैं। उन्होंने छह साल की उम्र में गिटार बजाना शुरू किया था लेकिन शुरुआत में ये उन्हें बहुत पसंद नहीं आया। वह हँसते हुए बाताते हैं, ''मैंने गिटार की छह क्लास लेने के बाद ही उसे छोड़ दिया था क्योंकि वो बहुत मुश्किल था। फिर बाद में हाई स्कूल के दौरान गिटार क्लास ली लेकिन उसमें फेल हो गया।''
हालांकि, अपनी रूचि के कारण प्रतीक कुहाड़ जहां से भी संभव हो संगीत सुनने और सीखने की कोशिश करते थे। उनके समय में इंटरनेट नहीं था तो ऐसे में उनकी बहन की दोस्त ने उनकी संगीत सीखने में मदद की। वह बताते हैं, ''वह बेंगलुरु में रहती थीं जो एक बड़ा शहर है। वो वहां से मेरी बहन को गानों के कैसेट भेजा करती थीं। इससे मैंने उस समय बहुत सारे लोकप्रिय गाने सुने।'' 2008 में प्रतीक ने न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस में दाखिला लिया और गणित,अर्थशास्त्र में संयुक्त डिग्री प्राप्त की। वह फाइनैंस के क्षेत्र में काम करना चाहते थे। लेकिन, अमेरिका में रहते हुए वो एलिअट स्मिथ, लॉरा मार्लिंग और निक ड्रेक जैसे गायकों-गीताकरों से मिले और उनका रुझान फिर से संगीत की ओर हो गया।