{"_id":"5dde72d38ebc3e54a926c2d9","slug":"prateik-babbar-birthday-son-of-smita-patil-and-raj-babbar-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक दिन भी बिना ड्रग्स के नहीं रह पाते थे प्रतीक बब्बर, मां की याद में बन गए ड्रग एडिक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक दिन भी बिना ड्रग्स के नहीं रह पाते थे प्रतीक बब्बर, मां की याद में बन गए ड्रग एडिक्ट
अपने सशक्त अभिनय से पहचान बनाने वाली स्मिता पाटिल और जाने-माने अभिनेता एवं कांग्रेस नेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर का जन्म 28 नवंबर 1986 को हुआ था। प्रतीक इस बार अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने 'जाने तू या जाने ना', 'एक दीवाना था' और 'धोबी घाट' जैसी फिल्मों में काम किया है।
2 of 6
Prateik Babbar
प्रतीक को जन्म देने के कुछ दिन बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया था। स्मिता को वायरल इन्फेक्शन की वजह से ब्रेन इन्फेक्शन हुआ था। स्मिता के अंग एक के बाद एक फेल होते चले गए। कहा जाता है कि एक वक्त था जब प्रतीक बब्बर अपने पापा से नफरत करते थे। मां की मौत के बाद से प्रतीक अपनी नानी के पास रह कर बड़े हुए।
3 of 6
Prateik and Raj babbar
प्रतीक ने एक इंटरव्यू में कहा था, मेरे पिता के पास मेरी बात सुनने का वक्त नहीं था। सब लोग मुझे मेरी मां की कामयाबी के बारे में बताते थे लेकिन मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। मेरे दिमाग में आवाजें कौंधती थी कि मेरी मां मेरे साथ क्यों नहीं है। बीबीसी से खास बातचीत में प्रतीक बब्बर ने कहा था, मैं मरने की कगार पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Prateik babbar
प्रतीक बब्बर 12 साल की उम्र में ही ड्रग्स के आदी हो गए थे। इससे छुटकारा दिलाने के लिए उन्हें दो बार रिहैब सेंटर में भेजा गया था। प्रतीक ने इस बारे में बात करते हुए कहा था- ड्रग्स अडिक्शन ने मुझे लगभग मार दिया था। मेरी नानी, जो मेरी मां जैसी थीं, की इसी चिंता में मौत हो गई कि में एक ड्रग अडिक्टेड हूं।
विज्ञापन
5 of 6
prateik babbar
प्रतीक बताते हैं कि उस वक्त वो बिना ड्रग्स के रह नहीं पाते थे। प्रतीक ने एमी जैक्सन संग अफेयर को लेकर भी सुर्खियां बटोरी थी। एमी जैक्सन ने हिंदी फिल्मों की शुरुआत प्रतीक बब्बर के साथ फिल्म ‘एक दीवाना था’ से की थी। इस दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा। यहां तक की प्रतीक ने एमी के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था, लेकिन ये मोहब्बत ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। जल्द दोनों का ब्रेकअप हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।