{"_id":"5dde6d778ebc3e54a5656ee0","slug":"ranu-mandal-new-song-in-malyalam-after-trolled-for-heavy-make-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेकअप की वजह से ट्रोल होने के बाद रानू मंडल लेकर आईं नया गाना, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मेकअप की वजह से ट्रोल होने के बाद रानू मंडल लेकर आईं नया गाना, वायरल हुआ वीडियो
कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल (Ranu Mondal) की ऐसी किस्मत बदली कि वह अब मशहूर हस्ती बन चुकी हैं। रानू की आवाज के लोग मुरीद हो चुके हैं और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन उन्हें ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। एक प्यार का नगमा है गाकर फेमस हुईं रानू मंडल का एक नया गाना सामने आया है।
2 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
हालांकि रानू का ये गाना हिंदी नहीं बल्कि मलयालम में है। सामने आए वीडियो में उन्हें मलयालम भाषा के सुपरहिट गाने का गाते हुए देखा गया। इस गाने को सुनने के बाद दक्षिण भारतीय फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
रानू का यह गाना सोशळ मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो कॉमेडी स्टार नाम के रियलिटी शो का है। जहां पर रानू मंडल अपने टैलेंट का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। लोग इस गाने को भी हिट बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
बता दें रानू पिछले दिनों कानपुर के एक इवेंट में हैवी मेकअप में पहुंची थीं। जिसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। हालांकि वो तस्वीरें फेक थीं। लेकिन यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना कम नहीं किया। इससे पहले फैन के साथ सेल्फी न क्लिक करवाने की वजह से भी उनकी खूब आलोचना हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
ranu
- फोटो : social media
बता दें कि रानू मंडल मौजूदा समय में एंटरटेनमेंट की दुनिया में सेंसेशन बन चुकी हैं। पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के मशहूर गीत 'एक प्यार का नगमा है' को गाकर रानू रातोंरात इंटरनेट पर छा गई थीं। इसके बाद उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाया। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो भी बतौर गेस्ट बुलाई गई हैं। रानू मंडल को कई पब्लिक इवेंट में भी देखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।