फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दबंग 3' ही नहीं रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी ये छह फिल्में, इस एक्टर को तो छोड़नी पड़ी थी मूवी

Wed, 27 Nov 2019 06:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 27 Nov 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
these bollywood films Films Faced Controversy before Salman Khan Dabangg 3
दबंग 3 - फोटो : Poster

अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' को रिलीज होने में महज 23 दिन बचे हैं। रिलीज से पहले ही सलमान की फिल्म अब एक और नए विवाद में फंस गई है। 'दबंग 3' पर हिंदू जनजागृति समिति ने आपत्ति जताई है। हिंदू जनजागृति समिति का आरोप है कि इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'हुड़ दबंग दबंग' ने उनकी भावनाओं को ठोस पहुंचाया है। बॉलीवुड में अक्सर कोई न कोई विवाद ऐसा खड़ा हो जाता है कि कलाकार के लिए बड़ी मुसीबत बन जाता है। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड में ऐसे ही कुछ विवाद सामने आए हैं। कुछ विवाद फिल्म रिलीज होने के बाद सामने आए तो कुछ विवाद शूटिंग के दौरान ही। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन 6 फिल्मों के बारे में बताते हैं जो किसी न किसी विवाद की वजह से चर्चा में आईं।

these bollywood films Films Faced Controversy before Salman Khan Dabangg 3
फिल्म केदारनाथ का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

केदारनाथ
निर्देशक अभिषेक कपूर की आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर रिलीज से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। पहले भाजपा और फिर विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म में किसिंग सीन और हिंदू-मुस्लिम नायक नायिका को लेकर बवाल शुरू कर दिया था।  उत्तराखंड में विश्व हिंदू परिषद ने 'केदारनाथ' फिल्म को हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात बताते हुए इसका टाइटल बदलने की मांग की थी। विहिप कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू धार्मिक मान्यता पर कुठाराघात के उद्देश्य से काल्पनिक कहानी पर आधारित फिल्म 'केदारनाथ' को बनाया गया था, जिसे उत्तराखंड में रिलीज न करने की मांग की गई थी।

these bollywood films Films Faced Controversy before Salman Khan Dabangg 3
Housefull 4 - फोटो : social media

हाउसफुल 4 
'हाउसफुल 4' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म शूटिंग के दौरान विवादों में फंस गई थी। इस फिल्म के अभिनेता नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। तो वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर भी यौन शोषण का आरोप कई अभिनेत्रियों ने लगाया। इन आरोपों के बाद मामला काफी बढ़ गया था जिसके बाद नाना पाटेकर और साजिद खान ने फिल्म छोड़ दी। नाना की जगह राणा दग्गुबाती को कास्ट किया गया तो वहीं साजिद की जगह इस फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood films Films Faced Controversy before Salman Khan Dabangg 3
Why Cheat India - फोटो : social media

व्हाय चीट इंडिया
बॉलीवुड के सीरियल किसर नाम से मशहूर इमरान हाशमी की फिल्म 'व्हाय चीट इंडिया' भी विवादों में फंस गई थी। दिल्ली के  लेखक दिनेश गौतम, अभिनता इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्शन कंपनी पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि 'व्हाय चीट इंडिया' की कहानी उनकी फिल्म 'मार्कशीट' से मिलती है जिसे मेकर्स ने नवंबर 2012 में इंडियन स्क्रिप्ट राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर्ड किया हुआ था। मार्कशीट के लेखक और अभिनेता का कहना है कि 'जैसे ही इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म 'व्हाय चीट इंडिया' के बारे में जानकारी दी, हमने एक ऑफिशियल कंप्लेंट राइटर्स एसोसिएशन में कर दी थी। अब हम तीनों प्रोडक्शन हाउस को लीगल नोटिस भेज रहे हैं। स्क्रिप्ट तो कॉपी नहीं की गई है लेकिन रिसर्च वर्क, कॉन्सेप्ट और केस स्टडीज सेम हैं।' 

विज्ञापन
these bollywood films Films Faced Controversy before Salman Khan Dabangg 3
पैडमैन - फोटो : file photo

पैडमैन
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म रिलीज होते ही विवाद में फंस गई थी। एक उभरते हुए लेखक ने अक्षय पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था। एक नए लेखक रिपु दमन जयसवाल ने फिल्म के कुछ सीन्स पर उसकी लिखी कहानी से चुराए जाने का आरोप लगाया था। रिपु ने आरोप लगाया था कि उसने अपनी लिखी स्क्रिप्ट 1.5 साल पहले धर्मा प्रोडक्शन्स को भेजी थी और फिल्म के सीन्स उसी से लिए गए हैं। रिपु दमन ने अक्षय कुमार के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed