फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां स्मिता पाटिल के गुजर जाने से टूट गए थे प्रतीक बब्बर, हो गए थे ड्रग के आदी

Sat, 28 Nov 2020 07:00 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 28 Nov 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
Prateik Babbar Birthday Special know about his drug addiction after his mother Smita Patil passed away
स्मिता पाटिल, प्रतीक बब्बर - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर का जन्मदिन 28 नवंबर को होता है। वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर और अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं। प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन वह अभी तक अपने माता-पिता जैसा नाम नहीं कमा पाए हैं। प्रतीक बब्बर की जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से गुजरी है। जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं। 

Prateik Babbar Birthday Special know about his drug addiction after his mother Smita Patil passed away
प्रतीक बब्बर - फोटो : file photo

प्रतीक बब्बर का जन्म 28 नवंबर 1986 को हुआ था। उनको जन्म देने के कुछ दिन बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया था। स्मिता को ब्रेन इंफेक्शन हुआ था जिस वजह से उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। मां की मौत के बाद से प्रतीक बब्बर की परवरिश उनकी नानी ने की थी। अपनी जिंदगी के आए इन सभी उतार-चढ़ाव के बारे में प्रतीक बब्बर हमेशा से अपने इंटरव्यू में बोलते रहे हैं। 

Prateik Babbar Birthday Special know about his drug addiction after his mother Smita Patil passed away
प्रतीक बब्बर - फोटो : instagram
प्रतीक बब्बर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे पिता के पास मेरी बात सुनने का समय नहीं होता था। सब लोग मुझे मेरी मां की कामयाबी के बारे में बताते थे लेकिन मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। मेरे दिमाग में आवाजें कौंधती थी कि मेरी मां मेरे साथ क्यों नहीं है। मैं मरने की कगार पर था।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतीक बब्बर छोटी उम्र में ड्रग्स के आदी हो गए थे। इतना ही नहीं उन्हें ड्रग्स की लत की वजह से दो बार पुनर्वास केंद्र भी जाना पड़ा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prateik Babbar Birthday Special know about his drug addiction after his mother Smita Patil passed away
प्रतीक बब्बर - फोटो : file photo

अपनी ड्रग्स को लत पर बात करते हुए प्रतीक बब्बर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'ड्रग्स की लत ने मुझे लगभग मार दिया था। मेरी नानी जो मेरी मां जैसी थीं, वह इस चिंता में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं कि में ड्रग का आदी हो गया हूं।' हालांकि धीरे-धीरे प्रतीक बब्बर ने ड्रग्स की दुनिया को छोड़कर सामान्य जिदंगी में वापसी की और कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया।

विज्ञापन
Prateik Babbar Birthday Special know about his drug addiction after his mother Smita Patil passed away
प्रतीक बब्बर - फोटो : file photo

प्रतीक बब्बर की निजी जिंदगी की बात करें तो वह अब अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। पिछले साल उन्होंने सान्या सागर से शादी की। प्रतीक और सान्या शादी से पहले पिछले आठ सालों से एक दूसरे को जानते थे, लेकिन सान्या सागर से शादी करने से पहले प्रतीक बब्बर अभिनेत्री एमी जैक्सन को डेट करने की वजह से खूब चर्चा में रहे थे। एमी जैक्सन ने हिंदी फिल्मों की शुरुआत प्रतीक बब्बर के साथ फिल्म ‘एक दीवाना था’ से की थी। इस दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा। यहां तक की प्रतीक ने एमी के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था, लेकिन यह मोहब्बत ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और जल्द ब्रेकअप हो गया था।

पढ़ें: कभी आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं यामी गौतम, लॉ की पढ़ाई के बाद ऐसे की करियर की शुरुआत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed