बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का जन्म 28 नवंबर 1985 को हुआ था। इस साल ईशा अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा गुप्ता का नाम बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में शामिल होता है। ईशा ने साल 2007 में मिस इंडिया इंरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वो कुछ सालों तक मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय रहीं थीं। साल 2012 से उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू कर दिया था। ईशा के जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनकी पांच बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें...
ईशा गुप्ता- यामी गौतम का जन्मदिन और कंगना को मिली HC से राहत, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम अपना जन्मदिन 28 नवंबर को मानती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। इसके बाद यामी गौतम ने बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों के साथ काम किया और खूब नाम कमाया है। यामी गौतम के साथ काम करने वाले अक्सर यह कहते हैं कि उनको हर बात साफ और सीधे सुनना पसंद है। आज हम आपको उनके बारे में खास बातें बताते हैं।
कभी आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं यामी गौतम, लॉ की पढ़ाई के बाद ऐसे की करियर की शुरुआत
बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा अभिनेत्री कंगना रणौत के बंगले के हिस्से को ध्वस्त करने की कार्रवाई द्वेषपूर्ण कृत्य था और अभिनेत्री को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था। अदालत ने विध्वंस के आदेश को रद्द कर दिया।
बॉम्बे हाईकोर्ट से बीएमसी को झटका, कंगना के दफ्तर पर तोड़फोड़ को बताया दुर्भावनापूर्ण
बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में इस मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार किया गया था। अब हाल ही में खबर है कि एनसीबी की टीम ने भारती को ड्रग्स सप्लाई करने वाले ड्रग पैडलर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
भारती सिंह को ड्रग्स सप्लाई करने वाले शख्स को एनसीबी ने रंगे हाथों दबोचा, डिलीवरी ब्वॉय बनकर चलाता था धंधा
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने अपनी शानदार आवाज से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों को जीता है। उनकी खूबसूरत आवाज के दुनिया भर में दीवाने हैं। लता मंगेशकर के बारे में हमेशा से यह चर्चा रही हैं कि जब वह 33 साल की थीं तो उन्हें किसी ने जहर देकर मारने की कोशिश की थी। अब स्वर कोकिला ने इस किस्से पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जब लता मंगेशकर को मारने के लिए दिया गया था जहर, तीन महीने तक हालत थी खराब, पढ़िए ये किस्सा