फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरोगेसी के जरिए माता- पिता बने ये सितारे, करण जौहर और तुषार कपूर बिन शादी किए बने पिता

Fri, 27 Nov 2020 11:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 27 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Caelebrities Who Became Parents Through Surrogacy Shilpa Sunny Shahrukh Karan Tushhar Ekta
करण जौहर और तुषार कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो काम और करियर की वजह से शादी नहीं करते हैं। कई अपने काम में इतना मशरूफ हो जाते हैं कि उन्हें इसकी जरूरत ही महसूस नहीं होती है। लेकिन एक उम्र के बाद हर किसी के मन में अपने वंश को आगे बढ़ाने और एक सहारे की जरूरत होती है। ऐसे में ये सितारे बच्चा पैदा करने की मॉडर्न तकनीक आईवीएफ और सरोगेसी का सहारा लेते हैं। इस पैकेज में दिखाते हैं ऐसे ही कुछ सितारे जो सेरोगेसी या टेस्ट ट्यूब की मदद से माता- पिता बने हैं...

Bollywood Caelebrities Who Became Parents Through Surrogacy Shilpa Sunny Shahrukh Karan Tushhar Ekta
बेटी के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने भी अपनी बेटी के लिए टेस्ट ट्यूब पद्धति का सहारा लिया है। शिल्पा शेट्टी की बेटी का नाम शमिषा है।

Bollywood Caelebrities Who Became Parents Through Surrogacy Shilpa Sunny Shahrukh Karan Tushhar Ekta
सनी लियोनी

सनी लियोनी
बॉलीवुड में बेबी डॉल के नाम से अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री सनी लियोनी तीन बच्चों की मां हैं। सनी ने सबसे पहले एक बेटी नीशा को गोद लिया था। जिसके बाद साल 2018 में वो दो जुड़वां बच्चों की मां भी बनी हैं। उनके दोनों बच्चों के नाम अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर है। सनी के दोनों बच्चे IVF पद्धति से ही पैदा हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Caelebrities Who Became Parents Through Surrogacy Shilpa Sunny Shahrukh Karan Tushhar Ekta
शाहरुख खान, अबराम - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान तीन बच्चों के पिता हैं। उनके दो बड़े बच्चे आर्यन और सुहाना के बारे में तो सभी जानते हैं। वहीं शाहरुख का तीसरा छोटा बच्चा अबराम है। शाहरुख ने भी बेटे अबराम के लिए इसी तकनीक का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Bollywood Caelebrities Who Became Parents Through Surrogacy Shilpa Sunny Shahrukh Karan Tushhar Ekta
अपने बच्चों के साथ करण जौहर - फोटो : Social Media

करण जौहर
डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर करण जौहर भी सिंगल पेरेंट हैं। करण के एक बेटा और बेटी हैं। दोनों का नाम यश और रूही रखा गया है। बता दें कि करण ने बेटे का नाम पिता यश जौहर के नाम पर और बेटी का नाम मां हीरू जौहर के नाम के अक्षरों को मिलाकर रखा गया है। करण के भी दोनों बच्चे इसी पद्धति से पैदा हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed