बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज साझा करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले सितारों की लिस्ट में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का भी नाम शामिल है। इस बीच नताशा का उनके बेटे अगस्त्य के साथ का एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऋतिक- टाइगर के गाने पर नताशा बेटे को सिखा रहीं डांस, कुछ दिन पहले ही बताया था प्रेग्नेंसी वेट लॉस सीक्रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल नताशा ने कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया। वीडियो में नताशा के साथ उनकी गोदी में बेटे अगस्त्य भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में ही पीछे टीवी पर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का गाना जय जय शिव शंकर चल रहा है, जिसपर नताशा अपने बेटे के साथ डांस कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर नताशा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। याद दिला दें कि इस डांस वीडियो के पहले भी नताशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में थीं। नताशा ने काफी जल्दी प्रेग्नेंसी वेट कम किया और इसका सीक्रेट भी फैंस के साथ साझा किया।
नताशा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मुझसे कई लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कैसे मैंने अपना वजन कम किया। अब मैं जिम जाने या फिर कह लीजिए बहुत मुश्किल ट्रेनिंग में विश्वास नहीं रखती हूं। ये बस हेल्दी डाइट के कारण ही हुआ है।'
गौरतलब है कि नताशा ने मई महीने में प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद 30 जून को बेटे अगस्त्य को जन्म दिया था। इसके बाद से ही वो मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। नताशा न सिर्फ अपनी बल्कि अपने परिवार के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
पढ़ें: भारती सिंह को ड्रग्स सप्लाई करने वाले शख्स को एनसीबी ने रंगे हाथों दबोचा, डिलीवरी ब्वॉय बनकर चलाता था धंधा