{"_id":"5c345286bdec2256d437697d","slug":"prateik-babbar-will-get-married-with-sanya-sagar-on-january-22-and-23-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की लड़की पर दिल हार बैठे राज बब्बर के बेटे प्रतीक, शादी की तारीख भी आई नजदीक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लखनऊ की लड़की पर दिल हार बैठे राज बब्बर के बेटे प्रतीक, शादी की तारीख भी आई नजदीक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
prateik babbar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और अभिनेता, नेता राज बब्बर के बाद प्रतीक बब्बर ने अपनी शादी का एलान कर दिया है। वह इसी महीने गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी करने वाले हैं। पिछले साल प्रतीक बब्बर और सान्या सागर की सगाई की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इन दोनों ने पिछले साल जनवरी में सगाई की थी।
2 of 5
Prateik Babbar
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अब प्रतीक बब्बर 22 और 23 जनवरी को सान्या सागर के साथ शादी के बंधंन में बंधने वाले हैं। यह दोनों लखनऊ में शादी करेंगे और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी। गौरतलब है कि सान्या और प्रतीक एक-दूसरे को पिछले आठ सालों से जानते हैं। हालांकि यह दोनों साल 2017 से रिलेशनशिप में है।
3 of 5
Prateik babbar
- फोटो : file photo
सान्या लखनऊ की रहने वाली है और उन्होंने गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से ग्रैजुएशन किया है। इसके अलावा सन्या ने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्ममेकिंग में स्पेशलाइजेशन किया। सान्या एक उभरती हुईं बॉलीवुड लेखक हैं। प्रतीक के पापा की तरह सान्या के पिता भी एक राजनेता हैं। दोनों ने शादी की तैयारी भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Prateik Babbar
- फोटो : file photo
पता हो कि एक्टर प्रतीक बब्बर सान्या सागर से पहले अभिनेत्री एमी जैक्सन को भी डेट करने की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं। इन दिनों ने फिल्म 'एक दीवाना था' में साथ काम किया था। इसके बाद एमी जैक्सन और प्रतीक बब्बर के बीच अफेयर की खबरें सुनने को मिली थी। हालांकि की प्रतीक बब्बर की तरह एमी जैक्सन ने इस न्यू ईयर पर ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ से सगाई कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
Prateik Babbar
- फोटो : social media
प्रतीक बब्बर के वर्क फ्रेंट की बात करें तो बीते दिनों उनकी फिल्म बागी 2 और मुल्क ने काफी सुर्खियां बटोरी। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। इसके अलावा वह इस साल फिल्म छीछोर, अभी तो पार्टी शुरू हुई और यारम में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।