सेंसर बोर्ड जिस फिल्म को बैन कर देता है वो फिल्म विवादों में घिर जाती है। लेकिन इस बार एक फिल्म की वजह सेंसर बोर्ड फंस गया है। ये एक तमिल फिल्म है। जिसका नाम 'कलवानी' है। फिल्म के ऊपर एक गंभीर आरोप लगा है।
फिल्म देखकर 13 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट, सेंसर बोर्ड पर गिरी गाज
13 साल की एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गई और अब प्रेग्नेंट हो गई है। उसका कहना है कि ये सब उसने फिल्म 'कलवानी' को देखकर किया। इस मामले में चेन्नई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को समन जारी किया है। कोर्ट ने इस फिल्म को दिए सर्टिफिकेट और कंटेंट पर सवाल उठाया है।
फिल्म देखकर 13 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट, सेंसर बोर्ड पर गिरी गाज
इस फिल्म के डायरेक्टर ए सर्कुनम हैं। फिल्म में एक्टर विमल और एक्ट्रेस ओविया ने काम किया है। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। कोर्ट ने जो समन जारी किया है उसमें कहा गया है कि 13 साल की प्रेग्नेंट लड़की 10 महीने पहले ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी।
फिल्म देखकर 13 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट, सेंसर बोर्ड पर गिरी गाज
उसका दावा है कि उसने यह कदम फिल्म 'कलवानी' से प्रभावित होकर उठाया। कोर्ट ने समन जारी कर सेंसर बोर्ड से पूछा है कि इस तरह के कंटेंट वाली फिल्म को रिलीज करने की अनुमति क्यों दी गई?
फिल्म देखकर 13 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट, सेंसर बोर्ड पर गिरी गाज
फिल्म को दिया गया U सर्टिफिकेट सबसे ज्यादा विवाद की वजह बना हुआ है। जज ने सेंसर बोर्ड को पूरे मामले में एक एफिडेविट फाइल करने को कहा है। इसमें उन्हें ग्रेडिंग, कांट-छांट और प्रोड्यूसर्स के रिएक्शन के बारे में भी बताना होगा।