{"_id":"5b126b344f1c1b956e8b5e2f","slug":"pregnant-mira-rajput-dinner-date-with-special-friend-have-expensive-bag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खास दोस्त के साथ डिनर डेट पर दिखीं मीरा राजपूत, हाथों में था 2 लाख का बैग, क्या है माजरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खास दोस्त के साथ डिनर डेट पर दिखीं मीरा राजपूत, हाथों में था 2 लाख का बैग, क्या है माजरा
Sat, 02 Jun 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के चॉकलेट हीरो शाहिद कपूर की अपनी पत्नी मीरा राजपूत जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देनी वाली हैं। इसके चलते आजकल वह काफी सैर सपाटा करती नजर आ रही हैं। कभी वह अपने पति शाहिद के साथ लंच डेट पर जाती नजर आती हैं तो कभी अकेले ही शॉपिंग करती दिखाई देती हैं। हाल ही में मीरा अपने एक खास दोस्त के साथ मुंबई के किसी बड़े रेस्तरां के बाहर देखी गईं। खबर है कि वह यहां अपने फ्रेंड के साथ डिनर डेट पर आई थीं। मीरा अपनी दोस्तके साथ इन्जॉय करती नजर आईं।
2 of 4
इस दौरान मीरा ने ब्लैक कलर का शॉर्ट जंप सूट पहन रखा था। वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। इस ड्रेस में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। आपको बता दें कि मीरा ने एल्बस लूमैन ब्रांड का जंप सूट पहना था। इसमें फ्रंट साइड में दो बड़ी पॉकेट हैं। इसकी कीमत 21 हजार रुपए के आसपास है। मीरा ने इस मौके पर एक बैग भी कैरी कर रखा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि लेदर का ये बैग Bottega Veneta ब्रांड का है जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए है।
3 of 4
ऐसा पहली बार नहीं है जब मीरा ने इतना कीमती बैग कैरी किया है। इससे पहले भी वह महंगे जूते और कीमती ड्रेस कैरी करती नजर आई हैं। पति शाहिद कपूर मीरा को लेकर काफी अटेंटिव नजर आते हैं। दोनों की शादी को 3 साल हो चुके हैं और उनकी एक बेटी भी है लेकिन दोनों अब तक एक दूसरे को काफी समय देते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Mira Rajput
शाहिद कपूर उनकी सेहत का कुछ ज्यादा ही ख्याल रख रहे हैं। यही वजह है कि शाहिद कपूर ने अपनी फिल्मों की शूटिंग से लंबे समय का ब्रेक लेने का फैसला किया है। शाहिद कपूर ने घोषणा की है कि वह सितंबर में पेटर्निटी (पितृत्व) छुट्टी पर जाएंगे। शाहिद कपूर इन छुट्टियों में पत्नी मीरा राजपूत और फैमली के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।