सब्सक्राइब करें

10 फिल्मों ने प्रीति जिंटा को बनाया था बॉलीवुड का सुपरस्टार, एक में तो पाकिस्तान का दिल भी लूट लिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 31 Jan 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
Preity Zinta birthday special Dil Se to Veer Zaara Top 10 films of Bollywood
Preity Zinta - फोटो : twitter

लिरिल साबुन के एक विज्ञापन से निकलकर हिंदी सिनेमा में छा जाने वालीं प्रीति जिंटा उत्तर से लेकर दक्षिण तक अपने डिम्पल्स और अपनी एक्टिंग को लेकर बहुत लोकप्रिय रही हैं। पिछले 20 साल में प्रीति ने एक से एक बेहतरीन फिल्में दी हैं और इनमें से कुछ फिल्में तो उनकी इस अभिनय यात्रा में मील का पत्थर बन चुकी हैं। आइए जानते हैं उन 10  चर्चित फिल्मों के बारे में जिन्होंने प्रीति जिंटा को सुपरस्टार बना दिया।

Preity Zinta birthday special Dil Se to Veer Zaara Top 10 films of Bollywood
Dil se - फोटो : file photo

दिल से (1998) 
किरदार - प्रीति नायर

दिल से की कहानी है पूर्वोत्तर भारत के उग्रवादी हादसों की और फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई शाहरुख खान और मनीषा कोइराला ने। इस डेब्यू फिल्म में प्रीति का किरदार काफी छोटा था लेकिन इस किरदार में भी प्रीति ने जान डाल दी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया। 

Preity Zinta birthday special Dil Se to Veer Zaara Top 10 films of Bollywood
Sangharsh - फोटो : twitter

संघर्ष (1999)
किरदार - रीत ओबेरॉय 

प्रीति जिंटा के करियर की उड़ान भट्ट कैंप की इसी फिल्म से शुरू हुई। इस फिल्म में प्रीत ने सीबीआई अफसर का किरादर निभाया जिसका नाम है रीत ओबोरॉय है। फिल्म की कहानी छोटे बच्चों की किडनैपिंग्स और उनकी हत्याओं पर आधारित है। फिल्म में प्रीति के साथ दो और कलाकार थे, अक्षय कुमार और आशुतोष राणा। हॉलीवुड फिल्म द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स पर आधारित इस फिल्म को डायरेक्ट किया था तनूजा चंद्रा ने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta birthday special Dil Se to Veer Zaara Top 10 films of Bollywood
Kya Kehna - फोटो : instagram

क्या कहना (2000)
किरदार- प्रिया बक्षी

अपने समय के हिसाब से ये फिल्म बहुत ही प्रोग्रेसिव फिल्म मानी जाती है। 19 साल पहले किसी फिल्म में हीरोइन का अनब्याही मां बन जाना बहुत बड़ी बात माना जाता था। फिल्म में प्रीति के अलावा सैफ अली खान, चंद्रचूर सिंह, अनुपम खेर और फरीदा जलाल की अहम भूमिकाएं हैं। इस फिल्म की कहानी के लिए हनी ईरानी को बेस्ट स्टोरी राइटर का अवार्ड मिला। प्रीति को भी बेस्ट एक्ट्रेस का नोमिनेशन मिला था। 

विज्ञापन
Preity Zinta birthday special Dil Se to Veer Zaara Top 10 films of Bollywood
Chori Chori Chupke Chupke - फोटो : twitter

चोरी चोरी चुपके चुपके (2001)
किरदार - मधुबाला  

अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित यह फिल्म सरोगेसी पर बेस्ड थी, जिसमें प्रीति एक सरोगेट मां का किरदार निभा रहीं थीं। सलमान खान और रानी मुखर्जी स्टारर यह फिल्म 2001 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। फिल्म में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगने की बात सामने आने पर 2001 में सीबीआई ने चोरी चोरी चुपके चुपके के प्रिंट्स जब्त कर लिए थे। इसी मामले के बाद हिंदी सिनेमा के दिग्गज प्रोड्यूसर भरत शाह की फिल्म इंडस्ट्री से छुट्टी हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed