{"_id":"5c51930abdec22736a768e26","slug":"when-preity-zinta-alleged-her-ex-boyfriend-to-exploitation-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रीति जिंटा ने जब ब्वायफ्रेंड पर जड़े थे यौनशोषण के आरोप तो बॉलीवुड में मच गया था तहलका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रीति जिंटा ने जब ब्वायफ्रेंड पर जड़े थे यौनशोषण के आरोप तो बॉलीवुड में मच गया था तहलका
बॉलीवड में कब कौन दोस्त दुश्मन बन जाए और दुश्मन कब दोस्त बन जाए, कहना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही प्रीति जिंटा के साथ हुआ। ऐसा की वाक्या उनके साथ साल 2017 में हुआ। एक जमाने में उनके प्रेमी रहे नेस वाडिया के खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। उन्होंने नेस के खिलाफ पोस्ट मैच पार्टी के दौरान शोषण करने का आरोप लगाया।
2 of 5
Preity Zinta
- फोटो : file photo
एक वक्त था जब प्रीति जिंटा और नेस वाडिया का अफेयर खूब चर्चा में रहता था। गाहे-बगाहे दोनों हाथ में हाथ डाले, साथ घूमते नजर आ जाते थे। आईपीएल से लेकर पब्लिक प्लेस, हर जगह प्रीति और नेस वाडिया के अफेयर ने अपना रंग जमाया हुआ था, लेकिन ये रंग तब फीका पड़ गया जब प्रीति जिंटा ने साल 2017 में नेस वाडिया पर शोषण, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया।
3 of 5
प्रीति जिंटा, नेस वाडिया
- फोटो : file photo
प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ ना सिर्फ शिकायत दर्ज कराई थी बल्कि अपने शरीर पर मारपीट के निशान भी पुलिस को दिखाए। अपनी शिकायत में प्रीति ने नेस को लेकर ये तक कह दिया था कि नेस वाडिया उन्हें कमरे में बंद कर देते थे और उनके चेहरे को सिगरेट से जलाते थे। उनका बिहेवियर प्रीति के लिए दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रीति जिंटा, नेस वाडिया
- फोटो : file photo
इस खुलासे से प्रीति-नेस और उनके रिश्ते की खूब छीछालेदर हुई। एक-दूसरे पर आरोप लगाने और खूब कीचड़ उछालने के बाद दोनों अलग हो गए। नेस वाडिया से अलग होने के कुछ वक्त बाद ही प्रीति जिंटा ने शादी भी कर ली, लेकिन शादी के बाद जब प्रीति भारत लौटी तो उनके तेवर कुछ अलग ही कहानी कह रहे थे। नेस से नजदीकियों के मायने प्रीति कुछ भी समझाएं लेकिन मामला कुछ और ही था।
विज्ञापन
5 of 5
preity zinta
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि प्रीति और नेस किंग्स इलेवन पंजाब के ओनर हैं। बेशक दोनों के बीच अब कोई पर्सनल रिलेशन नहीं हैं लेकिन अपनी टीम के लिए प्रीति को अपने एक्स के साथ पार्टी करने में कोई ऐतराज नहीं दिख रहा। यह दोनों आज भी इस टीम को अच्छे से चलाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।