दीपिका पादुकोण को शादी के बाद एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। बीते वर्ष 2018 में 'पद्मावत' जैसी हिट फिल्म देने के बाद साल के अंत में अभिनेत्री ने अपने को-स्टार रणवीर सिंह संग सात फेरे ले लिए। अब वह अपनी फिल्म 'छपाक' को लेकर बिजी हैं। खबर है कि दीपिका को मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) का चेयरमैन चुना गया है। गौरतलब है कि ये पब्लिक ट्रस्ट हर साल देश में प्रतिष्ठित मुंबई फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करवाता है। पहले इस पद पर आमिर खान की पत्नी किरण राव थीं।
शादी के 2 महीने बाद ही दीपिका पादुकोण को मिली बड़ी जिम्मेदारी, MAMI की बनीं चेयरपर्सन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका से पहले किरण ने यह जिम्मेदारी चार सालों तक संभाली थी। मामी की चेयरपर्सन बनने पर मुंबई मिरर से बात करते हुए दीपिका ने बताया 'बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिलने के साथ-साथ ये मेरे लिए गौरव की भी बात है, आपको बता दूं कि मैं मामी के विजन पर भरोसा करती हूं और भारत जैसे सिनेमाप्रेमी देश में एक ऐसा समूह बनाने की कोशिश रहेगी जो फिल्म जगत को एक भेंट होगी।
Thank you for leading the way #Kiran! And a very warm welcome to #MAMI’s new Chairperson, the incredible @deepikapadukone ! Excited and happy to work with you to keep building the Academy! #NewBeginnings #JioMAMIwithStar @MumbaiFilmFest pic.twitter.com/hOa3KQ5Qkt
— smriti kiran (@smritikiran) January 30, 2019
वहीं, मामी की पूर्व चेयरपर्सन किरण राव ने दीपिका को नई जिम्मेदारी मिलने की ढेर सारी शुभकामानाए दी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह समय-समय पर दीपिका की मदद भी करेंगी। किरण ने कहा ' ये मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने मामी की कोर टीम से जुड़कर इसमें योगदान दिया और चार सालों तक इस पद पर रहने के बाद मैं मशहूर अभिनेत्री दीपिका का चेयपर्सन नियुक्त होने पर स्वागत करती हूं।'
बता दें कि जियो मामी फेस्टिवल डायरेक्टर अनुपम चोपड़ा ने एक प्रिंट न्यूज को अपने ट्विटर पर शेयर किया था जिसे दीपिका ने भी अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वहीं, मामी की क्रिएटिव डायरेक्टर स्मृति ने किरण राव का इस पद को चार सालों तक संभालने पर धन्यवाद कहा है। स्मृति का कहना है कि वह दीपिका के साथ काम करने को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि मामी के बाकी सदस्यों में नीता अंबानी, करण जौहर, ईशा अंबानी, रोहन सिप्पी, जोया अख्तर और विक्रमादित्य मोटवानी का नाम भी शामिल है।
बात करें दीपिका के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि बीते वर्ष 2018 संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में काम करने के बाद वह लंबे समय से आराम पर रही। बीते साल (2018) उन्होंने नवंबर के महीने में अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर अपना घर बसा लिया। अब वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी का किरदार प्ले करेंगी।