फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में डेब्यू से लेकर अब तक इतनीं बदल गईं प्रीति जिंटा, देखें अनदेखी तस्वीरें

Fri, 31 Jan 2020 09:08 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 31 Jan 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
preity zinta birthday special here her unseen pictures
preity zinta - फोटो : social media

फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। साल 1998 से वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। प्रीति जिंटा के जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...

preity zinta birthday special here her unseen pictures
preity zinta - फोटो : social media

प्रीति जिंटा ने अपने अभिनय की शुरुआत एक विज्ञापन फिल्म से की थी। लिरिल साबुन और पर्क चॉकलेट उनके प्रमुख विज्ञापनों में से हैं। प्रीति जिंटा बॉलीवुड में पहली बार बड़े पर्दे पर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' (1998) में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान और मनीषा कोइराला संग थीं।

preity zinta birthday special here her unseen pictures
preity zinta - फोटो : social media

बतौर मुख्य अभिनेत्री प्रीति जिंटा की पहली फिल्म 'सोल्जर' (1998) थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता बॉबी देओल थे। इसके बाद प्रीति जिंटा ने 'क्या कहना' (2000), 'दिल चाहता है' (2001), 'कोई मिल गया' (2003), 'कल हो ना हो' (2003), 'वीर जारा' (2004), 'सलाम नमस्ते' (2005) और 'कभी अलविदा ना कहना' (2006) जैसी फिल्मेें की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
preity zinta birthday special here her unseen pictures
preity zinta - फोटो : social media

साल 2013 में प्रीति जिंटा ने फिल्म 'इश्क इन पेरिस' से वापसी की। प्रीति इस फिल्म की निर्माता भी थीं। फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद साल 2016 में प्रीति ने 10 साल छोटे विदेशी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। प्रीति की शादी की खबर तब सामने आई थी जब सारे रीति रिवाज पूरे हो चुके थे। शादी की सभी रस्में लॉस एंजिलस में हुई थीं।

विज्ञापन
preity zinta birthday special here her unseen pictures
preity zinta - फोटो : social media

प्रीति जिंटा आखिरी बार पर्दे पर साल 2018 में 'भैय्याजी सुपरहिट' फिल्म में नजर आई थीं।फिल्मों के अलावा प्रीति जिंटा का क्रिकेट से भी खासा लगाव रहा है। वो इंडियन प्रीमियर लीग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन भी हैं। प्रीति जिंटा का नाम युवराज सिंह, ब्रेट ली और डेविड मिलर जैसे कई क्रिकटरों के साथ जुड़ चुका है। 

फिट होने से पहले ऐसे दिखती थीं सारा अली खान, पुराना वीडियो देख फैंस को भी नहीं आ रहा यकीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed