फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना की 'पंगा' पर भारी पड़ी वरुण की 'स्ट्रीट डांसर 3डी', सातवें दिन इतने करोड़ रहा कलेक्शन

Fri, 31 Jan 2020 09:00 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 31 Jan 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
Street Dancer 3D and Panga film day 7 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
Street Dancer 3D and Panga - फोटो : file photo

फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) और 'पंगा' (Panga) को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। आज बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों ने दस्तक दी है। इनमें सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन', 'गुलमकई' और हिमेश रेशमिया की 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' है। तीन फिल्मों की रिलीज का असर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' पर पड़ सकता है। चलिए जानते हैं एक हफ्ते बाद दोनों फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा।

Street Dancer 3D and Panga film day 7 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
Street Dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai

'स्ट्रीट डांसर 3डी' सातवें दिन करीब 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 10.26 करोड़, शनिवार को 13.21 करोड़, रविवार को 17.76 करोड़, सोमवार को 4.65 करोड़, मंगलवार को 3.88 करोड़ और बुधवार को 3.58 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म अभी तक कुल 56.64 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। इसका कुल बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है।

Street Dancer 3D and Panga film day 7 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
street dancer 3d - फोटो : social media

'स्ट्रीट डांसर 3डी' में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, धर्मेंश येलंडे, पुनीत पाठक, सलमान यूसुफ खान और राघव जुयाल हैं। डांस पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म को भारत में 3,700 स्क्रीन्स पर जबकि ओवरसीज में कुल 670 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Street Dancer 3D and Panga film day 7 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
फिल्म पंगा में कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

'पंगा' के जरिए कंगना रनौत ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से सराहना मिली लेकिन दर्शकों ने कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दी। सातवें दिन तक आते-आते फिल्म की रफ्तार एकदम धीमे पड़ गई है। फिल्म ने महज 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह एक हफ्ते में 'पंगा' ने 21.13 करोड़ जुटा लिए हैं। फिल्म का बजट 45 करोड़ का बताया जा रहा है। फिल्म बजट निकालने से अभी भी कोसो दूर है।

विज्ञापन
Street Dancer 3D and Panga film day 7 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता, जस्सी गिल हैं। 'पंगा' कबड्डी पर आधारित है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो 32 साल की उम्र में मैदान पर वापसी करती है। भारत में 'पंगा' को 1,450 और ओवरसीज में 450 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

जामिया फायरिंग पर बॉलीवुड में गुस्सा, स्वरा भास्कर-अनुराग कश्यप सहित इन हस्तियों ने उठाए सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed