फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समाज की सोच पर 'थप्पड़' है तापसी की फिल्म का पोस्टर, आज सामने आएगा ट्रेलर

Fri, 31 Jan 2020 08:23 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 31 Jan 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
taapsee pannu film thappad poster and trailer release today
thappad - फोटो : amar ujala

'सांड की आंख' से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अभिनेत्री तापसी पन्नू ने 2020 की धुआंधार शुरुआत करने के लिए कमर कस ली है। इन दिनों वह अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'थप्पड़' को लेकर चर्चा में हैं। 31 जनवरी को इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने वाला है। 

taapsee pannu film thappad poster and trailer release today
thappad - फोटो : amar ujala

इसी बीच फिल्म फिल्म से जुड़ा एक खास पोस्टर मेकर्स ने साझा किया है। इस पोस्टर में तापसी पन्नू नजर आ रही हैं। फिल्म का यह पोस्टर टाइटल से एकदम सटीक बैठता है। पोस्टर देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि तापसी को किसी के द्वारा थप्पड़ जड़ा गया है जिसके भाव तापसी के चेहरे से साफ प्रतीत होते हैं। इस पोस्टर में नीचे की तरफ लिखा है 'थप्पड़', 'बस इतनी सी बात?' 

taapsee pannu film thappad poster and trailer release today
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ट्रेलर से पहले फिल्म के पहले पोस्टर ने यह साफ जाहिर कर दिया है कि फिल्म एक गंभीर मुद्दे को उठाने जा रही है जिससे अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। दमदार पोस्टर के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म के ट्रेलर में तापसी पन्नू की दमदार अदाकारी और अनुभव सिन्हा का दिमाग को झिंझोड़ देने वाला निर्देशन नजर आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu film thappad poster and trailer release today
taapsee pannu - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि तापसी ने इससे पहले फिल्म 'पिंक', 'मुल्क' और 'सांड की आंख' जैसी फिल्मों से अपने अदाकारी का लोहा मनवाया है वहीं अनुभव सिन्हा इससे पहले 'मुल्क' और 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। दोनों ही फिल्मों ने समाज के गंभीर मुद्दों पर बहस की हवा दी है।

विज्ञापन
taapsee pannu film thappad poster and trailer release today
थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का यह पोस्टर साझा करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा, 'क्या ये बस इतनी सी बात है। क्या प्यार में ये भी जायज है। यह 'थप्पड़' की पहली झलक है। ' थप्पड़ की बात करें तो यह फिल्म अनुभव सिन्हा की बनारस मीडिया वर्क्स और भूषण कुमार के टी सीरीज के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म में तापसी के अलावा रत्ना पाठक शाह, मानव कौल, दीया मिर्जा, तन्वी आजमी और राम कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। 

दीया मिर्जा से दीपिका पादुकोण तक, फैंस के सामने भावुक हुए ये सितारे फूट-फूटकर रोए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed