फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रीति जिंटा का जन्मदिन और जामिया फायरिंग पर बॉलीवुड स्टार्स में आक्रोश, पांच खबरें

Fri, 31 Jan 2020 06:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 31 Jan 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
Preity Zinta Birthday and Bollywood Celebs Reaction On Jamia firing entertainment news
Preity Zinta - फोटो : Social Media
बात कुछ 22 साल पुरानी है। शाहरुख खान लगातार पर्दे हिट और फ्लॉप फिल्मों के साथ संघर्ष कर रहे थे। 1998 में निर्देशक मणिरत्मन को अपनी फिल्म 'दिल से' के लिए किसी नए चेहरे की तलाश थी। फिल्म के लीड रोल के लिए वो शाहरुख और मनीषा कोइराला को पहले ही साइन कर चुके थे, लेकिन सपोर्टिंग रोल के लिए उन्हें कोई ऐसा चाहिए था, जो दर्शकों को रोकने में कामयाब हो। ये तलाश पूरी हुई प्रीति जिंटा पर जाकर। ये फिल्म तो फ्लॉप हो गई लेकिन लोगों की नजरे उस लड़की पर पड़ गईं जिसके चेहरे पर मायूमियत टपकती थी, चेहरे पर तेज था और गालों पर गड्ढे। लोग प्रीति जिंटा को डिंपल गर्ल बुलाने लगे। आज उनका जन्मदिन है।




जब प्रीति जिंटा ने स्टेज पर कर दी थी ऐसी गड़बड़, सोनाक्षी और सोनम कपूर हुईं थीं शर्मिंदा
 
Preity Zinta Birthday and Bollywood Celebs Reaction On Jamia firing entertainment news
Adnan Sami - फोटो : Social Media

पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद से इसका विरोध हो रहा है। इस विवाद पर अदनान ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ नेता राजनीतिक लाभ के लिए बेवजह मेरा नाम विवादों में घसीट रहे हैं। मेरे पिता का मेरे पद्मश्री से कोई लेना देना नहीं है। यह गैर जरूरी विवाद है। अदनान को 2016 में भारत की नागरिकता दी गई थी।

पद्मश्री विवाद: अदनान सामी ने साधा राजनीतिक दलों पर निशाना, बोले- मैं नेता नहीं...

Preity Zinta Birthday and Bollywood Celebs Reaction On Jamia firing entertainment news
karanvir bohra

छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेट्स करणवीर बोहरा ने एयर इंडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। वह एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से नेपाल के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। सफर करने के लिए करणवीर बोहरा पासपोर्ट ले जाने के बजाय केवल आधार कार्ड (यूआईडी) लेकर निकले थे। हवाईयात्रा के लिए आधार कार्ड को वैध ना मानने पर करणवीर बोहरा ने एयर इंडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। 

सिर्फ आधार कार्ड लेकर हवाई यात्रा पर निकले करणवीर आधे रास्ते से लौटे, एयर इंडिया पर निकाला गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta Birthday and Bollywood Celebs Reaction On Jamia firing entertainment news
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर खास चर्चा में बने हुए हैं। घर में अंदर उनका माहिरा शर्मा से कनेक्शन बन रहा है, वहीं बाहर उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा शर्मा से दूरियां बढ़ रही हैं। पारस घर में कई बार कह चुके हैं कि वो आंकाक्षा से ब्रेकअप करना चाहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि घर में पारस की सभी जरूरतों का सामान आज भी उनके लिए आकांक्षा ही भेजती हैं। बीते दिनों सलमान खान ने भी इसी बात को लेकर पारस का क्लास लगाई थी। घर में पारस-माहिरा की बढ़ती नजदीकियों से अब आकांक्षा टूट चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपना पक्ष रखा।

Bigg Boss 13: पारस की गर्लफ्रेंड ने इस वजह से शो देखना छोड़ा, इंटरव्यू में छलका दर्द

विज्ञापन
Preity Zinta Birthday and Bollywood Celebs Reaction On Jamia firing entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में गुरुवार को एक नाबालिग ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में एक छात्र घायल घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वो हवा में पिस्तौल लहराकर नारेबाजी कर रहा था और हथियार लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच शामिल हुआ था। एक तरफ जहां इस घटना पर राजनीति शुरू हो गई हैं, वहीं दूसरी तरफ जनता इसे लेकर गुस्से में हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इसकी निंदा की है।

जामिया फायरिंग पर बॉलीवुड में गुस्सा, स्वरा भास्कर-अनुराग कश्यप सहित इन हस्तियों ने उठाए सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed