फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेता बनने से पहले मनोज तिवारी ने इन भोजपुरी फिल्मों से मचाया धमाल, ऐसे बने सिनेमा के सुपर स्टार

Fri, 31 Jan 2020 06:05 AM IST
Mishra Mishra अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 31 Jan 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
manoj tiwari birthday special and his superhit bhojpuri films
Manoj Tiwari - फोटो : Social Media

1 फरवरी 1971 को जन्मे भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी इन दिनों राजनीति के कारण चर्चा में हैं। अपनी फिल्मों और गानों से धमाल मचाने वाले मनोज तिवारी 'बिग बॉस' के चौथे सीजन में भी नजर आ चुके हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में उनका गाया गाना 'जिया हो बिहार के लाला' आज भी लोगों की जुबान पर है। साल 2004 से लेकर 2014 तक मनोज तिवारी ने कुल 18 फिल्में की हैं। एक समय पर भोजपुरी सिनेमा जगत में सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाले कलाकारों में एक मनोज तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनकी पांच मुख्य फिल्मों के बारे में बताते हैं।

manoj tiwari birthday special and his superhit bhojpuri films
ससुरा बड़ा पईसावाला - फोटो : Social Media

ससुरा बड़ा पईसावाला (2004)
मनोज तिवारी की यह पहली फिल्म थी। भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही और देखते ही देखते मनोज तिवारी सुपरस्टार बन गए। 30 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में मनोज तिवारी के अलावा रानी चटर्जी और बलकर सिंह बाली ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

manoj tiwari birthday special and his superhit bhojpuri films
दरोगा बाबू आई लव यू - फोटो : Social Media

दरोगा बाबू आई लव यू (2004)
2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में मनोज तिवारी और रिंकू घोष मुख्य किरदार में थे। फिल्म के साथ-साथ इसका टाइटल सॉन्ग भी लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म में मनोज तिवारी पुलिस अफसर के किरदार में भी नजर आए। कहानी और गानों की वजह से यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और मनोज तिवारी के खाते में एक और कामयाब फिल्म जुड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
manoj tiwari birthday special and his superhit bhojpuri films
बंधन टूटे ना - फोटो : Social Media

बंधन टूटे ना (2008)
असलम शेख निर्देशित यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने मनोज तिवारी ने किशन की भूमिका अदा की है। पढ़ाई के लिए किशन अपना गांव छोड़ देता है। अपने हालात से परेशान किशन की जिंदगी तब करवट लेती है जब उसे प्यार होता है। हालांकि उसके रिश्ते में काफी दिक्कतें भी आती हैं। फिल्म में मनोज ने एक पति से लेकर एक पिता तक के किरदार को बखूबी निभाया है।

विज्ञापन
manoj tiwari birthday special and his superhit bhojpuri films
धरती कहे पुकार के - फोटो : Social Media

धरती कहे पुकार के (2006)
मनोज तिवारी, शर्बानी मुखर्जी और अजय देवगन अभिनीत यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई थी। इसके साथ ही फिल्म को दर्शकों से लेकर समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म का निर्देशन असलम शेख ने किया था। मनोज तिवारी इस फिल्म में अर्जुन के किरदार में नजर आते हैं जो एक कॉलेज छात्र होता है और आईपीएस बनने का सपना देखता है लेकिन किस्मत उसे किसी दूसरे रास्ते पर ही ले जाती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed