सब्सक्राइब करें

प्रीति जिंटा के जन्मदिन और फरहान अख्तर की 'फकीर ऑफ वेनिस' सहित, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 31 Jan 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Preity Zinta Birthday to Farhan Akhtar film Fakir of Venice these are top 5 news of today
preity zinta - फोटो : file photo
प्रीति जिंटा आज अपना 44वां जन्मदिन माना रही हैं

लिरिल साबुन के एक विज्ञापन से निकलकर हिंदी सिनेमा में छा जाने वालीं प्रीति जिंटा उत्तर से लेकर दक्षिण तक अपने डिम्पल्स और अपनी एक्टिंग को लेकर बहुत लोकप्रिय रही हैं। पिछले 20 साल में प्रीति ने एक से एक बेहतरीन फिल्में दी हैं और इनमें से कुछ फिल्में तो उनकी इस अभिनय यात्रा में मील का पत्थर बन चुकी हैं। प्रीति जिंटी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उन 10  चर्चित फिल्मों के बारे में जिन्होंने प्रीति जिंटा को सुपरस्टार बना दिया।
Trending Videos
Preity Zinta Birthday to Farhan Akhtar film Fakir of Venice these are top 5 news of today
Suraiya - फोटो : file photo
मशहूर अभिनेत्री और गायिका सुरैया की पुण्यतिथि आज
15 जून 1929 को पंजाब में एक मुस्लिम परिवार के घर लड़की पैदा हुई। नाम पड़ा सुरैया। लोग जितने इस एक्ट्रेस की अदायगी के कायल थे उससे कहीं ज्यादा उनकी सुंदरता के। आज सुरैया की पुण्यतिथि होती है। सुरैया ने साल 2004 में आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुरैया की पुण्यतिथि पर आज बात करेंगे उनके और देवानंद के प्यार के किस्सों की। जीहां वही देवानंद जिसे 10 साल तक भारत के सबसे महंगे सुपरस्टार होने का गौरव प्राप्त है। वहीं देवानंद जिसके लिए सुरैया जैसी अभिनेत्री आजीवन कुंवारी रहीं। सुरैया एक जमाने में हिंदी फिल्मों की बड़ी हस्ती थीं, वो अभिनेत्री भी थीं, गायिका भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta Birthday to Farhan Akhtar film Fakir of Venice these are top 5 news of today
करणवीर बोहरा - फोटो : file photo
मॉस्को पुलिस ने टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को लिया हिरासत में
टीवी के मशहूर एक्टर और रियलिटी शो बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा को मॉस्को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। उनके पासपोर्ट में कमी के चलते उन्हें पुलिस से हिरासत में लिया। गौरतलब है कि भारतीय हवाई अड्डे पर उनके पासपोर्ट की कोई कमी नहीं दिखी, लेकिन मॉस्को अधिकारियों को कमी नजर आई जिसके बाद उन्हें घंटो एयरपोर्ट पर ही रोका गया और पूछताछ की गई।
Preity Zinta Birthday to Farhan Akhtar film Fakir of Venice these are top 5 news of today
सोनम कपूर - फोटो : file photo
यौन शोषण मामले में राजकुमार हिरानी के समर्थन में उतरीं सोनम कपूर
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोपों का सामना कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी सफाई भी दी थी और आरोपों को बेबुनियाद बताया था। अब अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- यदि ये सभी आरोप गलत साबित होते हैं तो ऐसे में आगे क्या होगा?सोनम कपूर ने आगे बोला- 'MeToo मूवमेंट के जरिए अपनी बात रखने वाली महिलाओं का मैंने हमेशा समर्थन किया है। लेकिन जहां तक हिरानी के मामले की बात है तो हमें इस पर अपनी राय को फिलहाल सुरक्षित रखना चाहिए।
विज्ञापन
Preity Zinta Birthday to Farhan Akhtar film Fakir of Venice these are top 5 news of today
फरहान अख्तर - फोटो : file photo
फरहान अख्तर की 10 साल पुरानी फिल्म अब होगी रिलीज
बॉलीवुड एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर की 'फकीर ऑफ वेनिस' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 1 फरवरी को सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के साथ रिलीज होगी। यह जानकर हैरानी होगी की फरहान अख्तर की यह फिल्म 10 साल पुरानी है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'फकीर ऑफ वेनिस' को साल 2009 में तैयारी कर दिया गया था, लेकिन विवादों के चलते इस फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया। अब इस फिल्म को रिलीज का मौका मिला है। फिल्म का निर्देशन आंनद सुरापुर ने किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed