फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Preity Zinta: कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचीं प्रीति जिंटा, साझा किया वीडियो

Sat, 08 Apr 2023 10:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Apr 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
Preity Zinta Reached Kamakhya Devi Temple After Staying up All Night Actress shares video on social media
प्रीति जिंटा ने किए कामाख्या देवी के दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री प्रीति जिंटा भले ही पर्दे से दूर हैं, मगर लाइमलाइट में खूब रहती हैं। प्रीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट साझा करती नजर आती हैं। प्रीति जिंटा हाल में गुवाहाटी के कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचीं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर उन्होंने यह जानकारी दी है। साथ ही मंदिर दर्शन का अपना अनुभव भी साझा किया है।

Preity Zinta Reached Kamakhya Devi Temple After Staying up All Night Actress shares video on social media
प्रीति जिंटा ने किए कामाख्या देवी के दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर परिसर में नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रीति पिंक कलर का सूट पहने बेहद स्टाइलिश नजर आईं। उन्होंने दुप्पटे से अपना सिर ढका हुआ था।

View this post on Instagram

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

Preity Zinta Reached Kamakhya Devi Temple After Staying up All Night Actress shares video on social media
प्रीति जिंटा ने किए कामाख्या देवी के दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'गुवाहाटी जाने का मेरा एक मकसद मशहूर कामाख्या देवी मंदिर जाना था। भले ही हमारी फ्लाइट कई घंटों के लिए लेट थी और मैं पूरी रात जागी थी, लेकिन जब मैंने मंदिर में एंट्री की तो मानों सारा संघर्ष सारी मेहनत सफल हो गई। जब मैं वहां गई तो मुझे बेहद अच्छी अनुभूति हुई। शांति महसूस हुई।'
Madhuri Dixit: 'हैप्पी' गुड फ्राइडे... लिख बुरे फंसे श्रीराम नेने, माधुरी के पति को ट्रोल्स ने लिया आड़े हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta Reached Kamakhya Devi Temple After Staying up All Night Actress shares video on social media
प्रीति जिंटा ने किए कामाख्या देवी के दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ प्रीति जिंटा ने लिखा, 'शांति और ग्रैटिट्यूड के ये पल चारों ओर की सभी अराजकता और निर्णय के लिए तैयार करते हैं और इसके लिए शुक्रगुजार हूं। अगर आप भी कभी गुवाहाटी जाएं तो इस शानदार मंदिर के दर्शन करना न भूलें। इसके लिए आप मुझे बाद में शुक्रिया भी कह सकते हैं। जय मां कामाख्या - जय माता दी।'
Shruti Haasan : सोलो ट्रिप पर श्रुति हासन का बयान, बोलीं- अकेले यात्रा करने से बढ़ता है आत्मविश्वास

विज्ञापन
Preity Zinta Reached Kamakhya Devi Temple After Staying up All Night Actress shares video on social media
प्रीति जिंटा ने किए कामाख्या देवी के दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा ने जो क्लिप शेयर की है, उसमें आस-पास की दुकानों और एक तालाब की झलक भी नजर आई है। वीडियो कोलाज में प्रीति को एक संत से गिफ्ट के तौर पर में कामाख्या मंदिर की मूर्ति लेते हुए भी देखा जा सकता है। बता दें कि प्रीति अपने पति जीन गुडइनफ के साथ यूएस में रहती हैं। उन्होंने 29 फरवरी  2016 को लॉस एंजिल्स में शादी की थी। कपल के दो बच्चे- जय और जिया हैं। 
Anupam Kher: तुम्हारे जैसे 10 पढ़ा लेगा वह...,पीएम की डिग्री पर सवाल खड़े किए जाने पर भड़कीं अनुपम खेर की मां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed