फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं प्रीति जिंटा के दो भाई, फिल्मी दुनिया से दूर एक कर रहे देश की सेवा तो दूसरे का है बिजनेस

Tue, 17 Nov 2020 03:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 17 Nov 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Preity Zinta shared her two brothers Manish and Deepankar photo on Bhai Dooj known about of actress brothers
प्रीति जिंटा, मनीष , दीपांकर - फोटो : instagram: realpz

सोमवार को देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया गया। इस खास दिन को कई फिल्मी सितारों ने अपने भाई-बहन से साथ मनाया। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन और भाई के साथ तस्वीर साझा की। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा प्रीति जिंटा ने भी अपने भाइयों के साथ मिलकर भाई दूज का त्योहार खास अंदाज में मनाया और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की। 

Preity Zinta shared her two brothers Manish and Deepankar photo on Bhai Dooj known about of actress brothers
प्रीति जिंटा - फोटो : file photo

प्रीति जिंटा के दो भाई हैं जिनका नाम मनीष और दीपांकर है। मनीष अभिनेत्री से छोटे हैं जबकि दीपांकर प्रीति जिंटा और मनीष दोनों से बड़े हैं। भाई दूज के मौके पर प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई मनीष और दीपांकर की तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों भाई बहन प्रीति जिंटा पर प्यार जताते हुए नजर आ रहे हैं। 

Preity Zinta shared her two brothers Manish and Deepankar photo on Bhai Dooj known about of actress brothers
पति और भाई के साथ प्रीति जिंटा - फोटो : instagram: realpz

इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रीति जिंटा ने खास पोस्ट भी लिखा। उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'सभी भाइयों और बहनों को भाई दूज की बधाई। मैं बहुत आभारी हूं कि मैं अपने भाइयों के साथ बड़ी हुई क्योंकि कभी भी सुस्त पल नहीं रहा था। तीन दो से बेहतर हैं। सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा की तस्वीर और पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। उनके फैंस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta shared her two brothers Manish and Deepankar photo on Bhai Dooj known about of actress brothers
अपने भाई के साथ प्रीति जिंटा - फोटो : instagram: realpz

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रीति जिंटा का एक भाई भारतीय सेना में रहते हुए देश की सेवा कर रहे हैं जबकि दूसरे भाई का कैलिफोर्निया में बिजनेस है। अभिनेत्री के बड़े भाई दीपांकर भारतीय सिनेमा में कमिश्नर हैं। वहीं छोटे भाई मनीष के बारे में कहा जाता है की वो बिजनेस में नाम कमा रहे हैं। प्रीति जिंटा अक्सर अपने भाइयों के साथ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। 

विज्ञापन
Preity Zinta shared her two brothers Manish and Deepankar photo on Bhai Dooj known about of actress brothers
प्रीति जिंटा - फोटो : file photo

आपको बता दें कि प्रीति जिंटा बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार और सुपरहिट फिल्में दी हैं। प्रीति जिंटा की डेब्यू फिल्म दिल से है। यह फिल्म साल 1998 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मनीषा कोइराला और अभिनेता शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। अब प्रीति जिंटा अपनी इंडियन प्रीमियर लीग की टीम किंग्स XI पंजाब की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। 

पढ़ें: शर्टलेस लुक में नजर आए सलमान खान, फैन ने कहा 54 की उम्र का सबसे बेहतर आइकन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed