बॉलीवुड एक्ट्रेस और किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो आईपीएल के दौरान का है जिसमें प्रीति जिंटा काफी खुश हो रही है और उनके चेहरे की खुशी छुपाए नहीं छुप रही है।
IPL से बाहर होते ही प्रीति जिंटा का हंसता हुआ वीडियो वायरल, आखिर क्या है असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब रविवार को खेले गए मैच में चेन्नई से हारकर आईपीएल से बाहर हो गई। वीडियो शेयर कर रहे लोगों को लग रहा है कि प्रीति जिंटा वहां मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में न पहुंचने की बात करके खुश हो रही हैं। इस वीडियो में कितनी सच्चाई है। इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स यही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या प्रीति मुंबई के बाहर होने पर खुश थीं? शेयर किए गए वीडियो के साथ यूजर्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा कहती नजर आ रही हैं- 'I am just very happy that Mumbai is not going to the finals... Really happy' (मैं बहुत खुश हूं कि मुंबई इंडियंस फाइनल्स तक नहीं पहुंच पाई, बहुत खुश हूं।)।
Did #PreityZinta just say “I am just very happy that Mumbai is not going to the finals..Really happy” 🤔 #CSKvKXIP #MIvsDD #IPL #IPL2018 pic.twitter.com/KWaxSUZYZh
बता दें कि मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल है। वह अब तक तीन बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अब तक कोई खिताब नहीं जीती है। इस बार भी उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद रविवार को चेन्नै सुपर किंग्स के साथ हुए मैच के बाद खत्म हो गई।