फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के इस विलेन को देख अपनी बीवियां छिपा लेते थे लोग, खुद बताई सच्चाई

Fri, 17 Feb 2017 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Feb 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
prem chopra attend jashn e rekhata
प्रेम
'प्रेम...प्रेम नाम है मेरा' प्रेम चोपड़ा ने अपने इस डायलॉग को बॉलीवुड में अमर कर दिया है। हाल ही प्रेम चोपड़ा जश्न-ए-रेख्ता प्रोग्राम में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। यहां उनका जोर-शोर से स्वागत किया गया।  इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के सफर के बारे में बताया।

बॉलीवुड के इस विलेन को देख अपनी पत्नियां छिपा लेते थे लोग, खुद बताई सच्चाई

prem chopra attend jashn e rekhata
प्रेम

प्रोग्राम में प्रेम चोपड़ा से सवाल पूछा गया, 'आपके अभिनय की हर कोई तारीफ करता है लेकिन आपके किरदार को कभी किसी ने पसंद नहीं किया।' इस पर प्रेम ने कहा, 'मैंने जब अभिनय करना शुरू किया तो मैं एक हीरो बनना चाहता था। इसकी शुरुआत मैंने पंजाबी फिल्मों से की। फिल्में अच्छी रही। मैंने अच्छी भूमिका निभाई। लेकिन जब में हिंदी फिल्मों में आया तो मैं हीरो के रूप में सफल नहीं हुआ।' 

बॉलीवुड के इस विलेन को देख अपनी पत्नियां छिपा लेते थे लोग, खुद बताई सच्चाई

prem chopra attend jashn e rekhata
प्रेम

इसके बाद प्रेम चोपड़ा ने कहा, 'जब मुझे नकारात्मक भूमिका में काम मिला तो मेरा जादू चल पड़ा।' जब प्रेम से पूछा गया- 'ऑन-स्क्रीन आपकी छवि को काफी गंभीरता से लिया गया। इस पर आप क्या कहेंगे।' यह सवाल सुनकर सब हंसने लगे। प्रेम चोपड़ा ने इस पर कहा, 'हां ये कई बार होता था जब लोग मुझे देखते तो अपनी पत्नियों को छिपा लेते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड के इस विलेन को देख अपनी पत्नियां छिपा लेते थे लोग, खुद बताई सच्चाई

prem chopra attend jashn e rekhata
प्रेम

प्रेम चोपड़ा ने कहा, 'इसके बाद जब वो मुझसे बात करते थे तो उन्हें हैरानी होती थी कि मैं एक आम इंसान हूं। लोग फिल्म में मेरे किरदार को लेकर कहते थे कि मैं बहुत शातिर हूं। मैं इसे अपनी तारीफ समझता था। मुझे अपने काम पर खुशी होती थी।

विज्ञापन

बॉलीवुड के इस विलेन को देख अपनी पत्नियां छिपा लेते थे लोग, खुद बताई सच्चाई

prem chopra attend jashn e rekhata
प्रेम

मंच पर प्रेम चोपड़ा ने 'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा' के डायलॉग के बारे कहा, 'यह बात 1973 की है जब हम पुणे में बॉबी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। राज कपूर साहब फिल्म का निर्देशन कर रहे थे। जब मैं मंच पर गया तो मुझे एक डायलॉग दिया गया। मैंने सोचा कि अगर फिल्म हिट हुई तो डायलॉग भी हिट हो। तब मैने हंसकर ये डायलॉग बोला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed