{"_id":"6576942b2abc53abf40198f9","slug":"prem-chopra-shared-reviews-sandeep-reddy-vanga-film-animal-and-actor-praised-ranbir-kapoor-and-bobby-deol-2023-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा ने बांधे रणबीर और बॉबी की तारीफों के पुल, नकारात्मक किरदार को लेकर साझा किया अनुभव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा ने बांधे रणबीर और बॉबी की तारीफों के पुल, नकारात्मक किरदार को लेकर साझा किया अनुभव
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' अपनी रिलीज के बाद से ही खूब चर्चा बटोर रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल के साथ तृप्ति डिमरी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच अब अनुभवी अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने भी फिल्म 'एनिमल' को लेकर अपना रिव्यू दिया है। इसके साथ ही अभिनेता ने रणबीर कपूर और बॉबी देओल के किरदारों की भी प्रशंसा की है।
2 of 5
प्रेम चोपड़ा, बॉबी देओल
- फोटो : social media
एक साक्षात्कार के दौरान, प्रेम चोपड़ा ने बॉबी देओल के नेगेटिव रोल को लेकर कहा कि उनके समय में नकारात्मक किरदारों को सही नहीं समझा जाता था। अभिनेता ने कहा, 'हमारे समय में फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाने पर बुरे लोग होने का ठप्पा लगा दिया जाता था। पहले की फिल्मों में मैंने और अमरीश पुरी, प्राण साहब ने अधिकतर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। हम लोगों के नेगेटिव किरदार निभाने से लोगों के मन में वहीं छवि बन गई। लोगों को हमेशा यही लगता था कि हम कुछ गड़बड़ करने वाले हैं'
अभिनेता ने कहा, 'फिल्मों की कहानी नकारात्मक किरदार से ही दिलचस्प बनती है। पहले भी और आज भी नकारात्मक किरदार फिल्मों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि आप नकारात्मक किरदार को लेकर कोई अच्छा कारण बताते हैं, तो वे इसकी सराहना करते हैं। हमारे समय में लोग नकारात्मक किरदार निभाने वाले अभिनेताओं के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते थे।' अभिनेता ने ओटीटी प्लेटफार्मों का जिक्र करते हुए कहा, 'दर्शकों को इन चीजों ने अधिक साक्षर बना दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत मेहनती अभिनेता हैं। उन्होंने कहा, 'रणबीर कला में माहिर हैं। उन्होंने ‘रॉकेट सिंह’ में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। एनिमल में भी उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने बहुत अच्छा काम किया है और शानदार भूमिका निभाई है।' अभिनेता ने आगे बॉबी की प्रशंसा करते हुए कहा, 'एनिमल में बॉबी का किरदार विशेष था और उन्होंने इसे बखूबी निभाया है। मुझे उनका किरदार बहुत प्रभावशाली लगा हैं।'
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' को एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा द्वारा किया गया है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और रश्मिका की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म एक पिता और पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का घरेलू कलेक्शन 398.53 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर एनिमल ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।