फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुरू हो गई सिनेमाघरों की सफाई और टिकट बुकिंग की तैयारी, इन फिल्मों से होगा सिनेमा का नया 'श्रीगणेश'

Sat, 10 Oct 2020 11:40 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 10 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Preparations for cinemas cleaning and ticket booking started These films will start afresh
सिनेमाहॉल - फोटो : अमर उजाला

आने वाले शुक्रवार से सिनेमाघरों में रौनक लौटने वाली है। सिनेमाघरों की सफाई शुरू हो चुकी है। सैनिटाइजर के स्टैंड लगाए जा रहे हैं। टिकट बुकिंग से लेकर ऑनलाइन खाने पीने की बुकिंग तक की सुविधाएं मिलने के इंतजाम हो रहे हैं। जो सीटें खाली रहेंगी, उन पर स्टिकर लगाए जा रहे हैं। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल ये है कि 15 अक्टूबर को आपको कौन सी फिल्में देखने को मिल सकेंगी और इनकी एडवांस बुकिंग कब से शुरू होगी। 


 

Preparations for cinemas cleaning and ticket booking started These films will start afresh
दिल बेचारा - फोटो : यूट्यूब

आने वाले शुक्रवार को जो फिल्में रिलीज की कतार में लगी हैं, उनमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज करने की सबसे ज्यादा मांग बिहार और बंगाल वितरण क्षेत्र से आ रही है। हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई मुंबई वितरण क्षेत्र (महाराष्ट्र और गुजरात राज्य) और उसके बाद दिल्ली यूपी वितरण क्षेत्र  (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मिलाकर)  व ईस्ट पंजाब वितरण क्षेत्र (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ व जम्मू मिलाकर) से होती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यो में हिंदी फिल्मों का कारोबार पहले के के दोनों वितरण क्षेत्रों के मुकाबले काफी कम होता है। इनकी कुल हिस्सेदारी पर अकेले दिल्ली यूपी की हिस्सेदारी भारी पड़ती है।

Preparations for cinemas cleaning and ticket booking started These films will start afresh
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Facebook

गुजरात और उत्तर प्रदेश से मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की आ रही है। इसके निर्माताओं ने इस फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी भी कर ली है। उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा को शुरुआत से लेकर वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने तक दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preparations for cinemas cleaning and ticket booking started These films will start afresh
टेनेट - फोटो : फाइल

युवाओं में सबसे ज्यादा बेचैनी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट' को लेकर है और ज्यादातर युवा इस फिल्म के लिए अभी से नजरें जमाए बैठे हैं। ''टेनेट' की एडवांस बुकिंग में सबसे अच्छी खुलने के आसार बनते दिख रहे हैं। नोलन की ये फिल्म टाइम ट्रैवल यानी एक युग से दूसरे युग में जाने की कहानी है और इसकी कुछ शूटिंग भारत में भी हुई है। चर्चित अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने इस फिल्म में एक खास भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Preparations for cinemas cleaning and ticket booking started These films will start afresh
सूर्यवंशी, 83 - फोटो : instagram: akshaykumar/ ranveersingh

इस बीच तमाम हिंदी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं और कुछ की ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तारीखें भी घोषित भी हो गई हैं। चर्चा ये भी है कि आने वाले दिनों में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्में उसी दिन सिनेमाघरों में भी उतर सकती हैं। लेकिन जो फिल्में सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज होंगी और जो हालात सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं,  उन फिल्मों में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की फिल्म '83' मुख्य है।

Mission Impossible 7: अब रोम की सड़कों पर पुलिस अवतार में दिखे टॉम क्रूज, स्टंट की तस्वीरें देख थम जाएंगी सांसें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed