फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन में PM के सामने चला ये गाना, ऋषि कपूर-आशा भोसले की बात पर मोदी ने ऐसे दिया जवाब

Mon, 30 Apr 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi after china visit replied to asha bhosle and rishi   kapoor
narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार और शनिवार को दो दिनों की चीन यात्रा पर थे। इन दो दिनों में पीएम और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 6 अनौपचारिक बैठकें हुईं। पीएम मोदी के स्वागत में शनिवार को चीनी कलाकारों ने 80 के दशक की बॉलीवुड फिल्म 'ये वादा रहा' के फेमस गाने 'तू तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा...' की धुन बजाई। पीएम मोदी और शी जिनपिंग इस गाने को ध्यान से सुनते भी नजर आए।

prime minister narendra modi after china visit replied to asha bhosle and rishi   kapoor
पद्मभूषण पार्श्वगायिका सुर गंगा संगीत महोत्सव में शामिल हुईं - फोटो : अमर उजाला

चीन में अपना गाना बजाए जाने के बाद समाचार एजेंसी एएनआई से गायिका आशा भोसले ने कहा- 'मैं इस बात से खुश हूं कि मेरा गाना एक ऐसे देश में पसंद किया जाता है जहां के लोग हमारी भाषा भी नहीं समझते हैं। चीन में पीएम के लिए बजाने के लिए हजारों चर्चित गानों में मेरा गाना चुना गया। मैं जानना चाहूंगी कि इस पर पीएम क्या सोचते हैं?'
 



 

prime minister narendra modi after china visit replied to asha bhosle and rishi   kapoor
नरेंद्र मोदी

इस पर जवाब देते हुए नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है- 'विदेशी धरती पर भारतीय संगीत सुनना, खासकर तब जब मेजबान देश वह संगीत बजाए तो यह एक बेहतरीन अनुभव होता है। हमारे कलाकार पूरी दुनिया में मशहूर हैं।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
prime minister narendra modi after china visit replied to asha bhosle and rishi   kapoor
rishi kapoor

वहीं 'ये वादा रहा' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर ने गाने का ओरिजिनल वर्जन शेयर करते हुए संगीतकार पंचम दा को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि चीन ने पीएम के स्वागत के लिए उनकी फिल्म का गाना चुना। इस पर पीएम ने जवाब दिया, 'पंचम दा भारतीय संगीत के महान कलाकार थे। उनका संगीत आज भी जादू बिखेरता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed