फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar: लता दीदी को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- कितनी यादें, कितनी स्नेहिल स्मृतियां हैं, जब...

Wed, 28 Sep 2022 01:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 28 Sep 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi names a chowk in Ayodhya after Lata Mangeshkar on her first birth anniversary
लता मंगेशकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत गायिका लता मंगेशकर का आज यानी 28 सितंबर को 93वां जन्म दिवस है। इस विशेष अवसर को चिह्नित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े और नया घाट चौराहा का उद्धाटन किया। बता दें कि अब से यह चौराहा गायिका के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी समेत कई हस्तियां मौजूद थीं।

Prime Minister Narendra Modi names a chowk in Ayodhya after Lata Mangeshkar on her first birth anniversary
लता मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्यक्रम के दौरान दिवंगत गायिका को याद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, "लता जी, मां सरस्वती की एक ऐसी ही साधिका थीं, जिन्होंने पूरे विश्व को अपने दिव्य स्वरों से अभिभूत कर दिया। अयोध्या में लता मंगेशकर चौक पर स्थापित की गई मां सरस्वती की विशाल वीणा संगीत की साधना का प्रतीक बनेगी।"

Prime Minister Narendra Modi names a chowk in Ayodhya after Lata Mangeshkar on her first birth anniversary
मुगल होटल की लॉबी में रखे झूले पर बैठीं लता मंगेशकर - फोटो : सौजन्य- स्पीड कलर लैब

पीएम मोदी ने आगे कहा, "लता दीदी के साथ जुड़ी मेरी कितनी ही यादें हैं, कितनी ही भावुक और स्नेहिल स्मृतियां हैं। जब भी मेरी उनसे बात होती, उनकी वाणी की युग-परिचित मिठास हर बार मुझे मंत्र-मुग्ध कर देती थी। दीदी अक्सर मुझसे कहती थी कि मनुष्य उम्र से नहीं, कर्म से बड़ा होता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi names a chowk in Ayodhya after Lata Mangeshkar on her first birth anniversary
आगरा किले में लता मंगेशकर - फोटो : सौजन्य- स्पीड कलर लैब

गायिका से हुई बातचीत को याद करते हुए प्रधानमंत्री बोले, "जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ था, तो मेरे पास लता दीदी का फोन आया था। वो बहुत खुश थीं, आनंद में थी। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि आखिरकार राम मंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है। आज मुझे लता दीदी का गाया वो भजन भी याद आ रहा है, 'मन की अयोध्या तब तक सूनी, जब तक राम ना आए'। अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीराम आने वाले हैं और उससे पहले करोड़ों लोगों में राम नाम की प्राण प्रतिष्ठा करने वाली लता दीदी का नाम अयोध्या शहर के साथ हमेशा के लिए स्थापित हो गया है।"

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi names a chowk in Ayodhya after Lata Mangeshkar on her first birth anniversary
लता मंगेशकर को अंंतिम विदाई देने पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री बोले, "लता दीदी के नाम पर बना ये चौक, हमारे देश में कला जगत से जुड़े लोगों के लिए भी प्रेरणा स्थली की तरह कार्य करेगा। ये बताएगा कि भारत की जड़ों से जुड़े रहकर, आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए, भारत की कला और संस्कृति को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाना, ये भी हमारा कर्तव्य है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed