आज स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में स्थपित किये गए लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 5 बजे मुंबई के षणमुखानंद हॉल में आयोजित लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ की आज 80वीं पूर्ण तिथि है।
Honour : आज मुंबई में लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड से सम्मानित होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान मंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
प्रधान मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी की आज वो इस सम्मान को प्राप्त करने मुंबई आ रहे हैं । उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे लता दीदी के नाम से जुड़े इस सम्मान को प्राप्त करके बहुत आभारी हैं। लता दीदी ने हमेशा एक मजबूत समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया।
बड़ी बहन मानते थे लता दीदी को प्रधानमंत्री मोदी
6 फरवरी को लता दीदी का 92 साल की उम्र में स्वर्गवास हो गया । प्रधान मंत्री मोदी ने मुंबई पहुंचकर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी थी।प्रधानमंत्री मोदी लता मंगेशकर को अपनी बड़ी बहन मानते थे ।वह अक्सर लता मंगेशकर से मुलाकात करने उनके आवास पर आया करते थे ।
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा ये लोग भी होंगे सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को के अलावा यह पुरस्कार चार और कटेगरी में दिया जाएगा। अभिनेत्री आशा पारेख और अभिनेता जैकी श्राफ को सिनेमा में उनके योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ स्पेशल ऑनर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।भारतीय संगीत के लिए राहुल देशपांडे को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार ,संजय छाया को नाटक के लिए बेस्ट ड्रामा अवार्ड दिया जायेगा और मुंबई डब्बावाला को मास्टर दीनानाथ आनंदमयी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।
लता मंगेशकर की स्मृति में प्रत्येक वर्ष दिया जायेगा यह सम्मान
हर वर्ष दीना नाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि पर लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड का आयोजन होगा। और यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जिसका राष्ट्र के निर्माण में अनुकरणीय योगदान होगा। इस पुरस्कार के बारे में ऐलान करते हुए मंगेशकर परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने यह घोषणा की थी कि उन्होंने लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में इस वर्ष से पुरस्कार की शुरुआत कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X