फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के बाद कनी कुश्रुति फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' में नजर आएंगी। यह फिल्म सीधे ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। इसकी रिलीज डेट का एलान हो चुका है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर इसी महीने स्ट्रीम होगी। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है।
Girls Will Be Girls: ऑल वी इमेजिन एज लाइट के बाद कनी की अगली फिल्म रिलीज को तैयार, सीधे ओटीटी पर देगी दस्तक
Kani Kusruti Next Film: पायल कपाड़िया की फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट में कनी कुश्रुति का अभिनय सभी ने देखा। अब उनकी अगली फिल्म आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तारीख से होगा प्रीमियर
फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स इंडो फ्रेंच प्रोडक्शन की फिल्म है। ऋचा चड्ढा और अली फजल भी इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म को ऋचा अली के पुशिंग बटन स्टूडियो, फ्रांस के डोल्से वीटा फिल्म्स और ब्लिंक डिजिटल के बैनर तले बनाया गया है। भारत में इस फिल्म का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर 18 दिसंबर से होगा।
ये सितारे आएंगे नजर
फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को शुचि तलती ने लिखा है। निर्देशन का जिम्मा भी उन्होंने संभाला है। दिलचस्प बात है कि इस फिल्म के जरिए वे निर्देशन में डेब्यू कर रही हैं। कनी कुश्रुति के अलावा फिल्म में प्रीति पाणिग्रही और केसव बिनोय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को तारीफ मिली है। इसकी मजबूत कहानी और सितारों का संजीदा अभिनय पसंद आया है। अब भारतीय दर्शक ओटीटी पर फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे।
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिलीं तारीफें
इस साल सनडांस फिल्म फेस्टिवल में गर्ल्स विल बी गर्ल्स का प्रीमियर हुआ। इस फेस्टिवल में फिल्म को दो अवॉर्ड भी मिले। फिल्म ने वर्ल्ड ड्रामेटिक एंट्री श्रेणी में ऑडियंस अवार्ड जीता। साथ ही अभिनेत्री प्रीति पाणिग्रही ने विशेष जूरी पुरस्कार जीता। लॉस एंजेलिस के इंडियन फिल्म फेस्टिवल और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सहित कई अन्य इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इसका जलवा रहा है। यह फिल्म किशोर उम्र में होने वाले बदलावों, भावनात्मक स्थितियो और पीढ़ियों के टकरावों पर आधारित है।
Priyanka Chopra: क्या आलिया-कैटरीना के साथ बनेगी भी फिल्म ‘जी ले जरा’?, प्रियंका ने दी जरूरी जानकारी
क्या बोलीं ऋचा चड्ढा?
इस फिल्म को लेकर ऋचा चड्ढा ने कहा, 'यह एक ऐसी फिल्म है, जो युवा वयस्कों के वास्तविक अनुभवों से रूबरू कराती है। किशोरावस्था की विद्रोही भावना और इस उम्र की चुनौतियों को फिल्म में दिखाया गया है। हमें खुशी है कि हमारे इस ड्रीम प्रोजेक्ट का विषय दुनियाभर के दर्शकों से जुड़ा है और इसे कई बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में तारीफें मिली हैं। अब जब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर भारतीय दर्शकों के लिए रिलीज हो रही है, हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी'।
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय ने बताई फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत, बोले- हिट फिल्म देकर भी आप यहां बेरोजगार हो सकते हैं