फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monalisa: विक्रांत सिंह से प्रेम विवाह रचाकर पछताईं मोनालिसा? बोलीं- 'लव मैरिज में भारी नुकसान हो गैल'

Wed, 04 Dec 2024 12:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Dec 2024 12:58 PM IST
सार

 Monalisa New Bhojpuri Song: भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा का नया भोजपुरी गाना रिलीज हो गया है। इसमें वे अपने पति व एक्टर विक्रांत सिंह के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Monalisa New Bhojpuri Song with Vikrant Singh Love Marriage Mein Bhari Nuksaan Have Released
Love Marriage Mein Song - फोटो : वीडियो ग्रैब

मोनालिसा और विक्रांत सिंह की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। इन्होंने प्रेम विवाह रचाया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने रियलिटी शो बिग बॉस में शादी रचाई। अब अचानक मोनालिसा लव मैरिज में पछताती नजर आ रही हैं। आप कुछ गलत समझें उससे पहले बता दें कि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, मोनालिसा का नया गाना रिलीज हुआ है। इसका टाइटल है, 'लव मैरिज में भारी नुकसान हो गैल'।

Monalisa New Bhojpuri Song with Vikrant Singh Love Marriage Mein Bhari Nuksaan Have Released
Love Marriage Mein Song - फोटो : वीडियो ग्रैब

पति विक्रांत के साथ जमी जोड़ी
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित स्टार मोनालिसा अपने डांस के लिए मशहूर हैं। आज बुधवार को उनका भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि इसमें उनके पति विक्रांत सिंह भी नजर आए हैं। मोनालिसा और विक्रांत के फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं। इस गाने में वे लव मैरिज के साइड इफैक्ट दिखाती नजर आई हैं। दोनों के बीच कमाल के केमिस्ट्री दिखाई दी है। गाने में मोनालिसा मजाकिया अंदाज में अपने पति को ताने देती दिख रही हैं।

Monalisa New Bhojpuri Song with Vikrant Singh Love Marriage Mein Bhari Nuksaan Have Released
Love Marriage Mein Song - फोटो : वीडियो ग्रैब

मोनालिसा ने साझा किया पोस्ट
यह गाना यूट्यूब पर 'टी-सीरीज हमार भोजपुरी' चैनल पर जारी किया गया है। गाने को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों को गाना तो पसंद आ ही रहा है, मोनालिसा और विक्रांत को परदे पर साथ देखकर भी वे बेहद खुश हैं। रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे नौ लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर इस गाने की रिलीज की जानकारी फैंस से साझा की है और इसे देखने की अपील की है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

विज्ञापन
विज्ञापन
Monalisa New Bhojpuri Song with Vikrant Singh Love Marriage Mein Bhari Nuksaan Have Released
Love Marriage Mein Song - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस गाने को सिंगर प्रिया मलिक ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। गीत के बोल पंकज नारायण ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक विक्की प्रसाद ने कम्पोज किया है। म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर अपूर्व बजाज हैं। गाने में दिखाया गया है कि शादी से पहले सिर-आखों पर रखने वाला प्रेमी शादी होते ही किस तरह बदल गया। गाने से अलग मोनालिसा की निजी जिंदगी की बात करें तो विक्रांत सिंह के साथ उन्होंने साल 2017 में शादी रचाई। इससे पहले वे करीब 10 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। 
Box Office Collection Report: 'भूल भुलैया 3' के आगे 'सिंघम अगेन' फेल, 'द साबरमती रिपोर्ट' की तेज हुई रफ्तार

विज्ञापन
Monalisa New Bhojpuri Song with Vikrant Singh Love Marriage Mein Bhari Nuksaan Have Released
Love Marriage Mein Song - फोटो : इंस्टाग्राम
'प्रेम लीला' शो में आएंगी नजर
मोनालिसा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके हाथ नया शो 'प्रेम लीला' लगा है। कल मंगलवार से उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की। इस शो में वे रुद्राक्षी के किरदार में नजर आएंगी।
Bigg Boss 18: अनुराग कश्यप के सामने रो पड़ी शिल्पा शिरोडकर, विवियन भी बोले- ‘मुझे लोग अकसर गलत समझते हैं’
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed