फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुरू होते ही खत्म हो जाती प्रिंस-युविका की लव स्टोरी, अगर 'बिग बॉस' न चलते ये बड़ी चाल

Fri, 19 Oct 2018 02:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Prince Narula and Yuvika Chaudhary ultimate love story
prince and yuvika

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी सात जन्मों के लिए एक दूजे के बन गए हैं। 12 अक्तूबर को इन दोनों ने शादी की और अब रिसेप्शन की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। प्रिंस और युविका 'बिग बॉस सीजन 9' में मिले थे और तभी से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उस वक्त किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि इन दोनों का रिश्ता इस मोड़ तक पहुंचेगा लेकिन आखिर में इन दोनों ने अपनी मंजिल पा ही ली। तो चलिए आज आपको न्यूली वेड कपल प्रिंस और युविका की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।





 

Prince Narula and Yuvika Chaudhary ultimate love story
prince and nora

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 9' के दौरान हुई थी। उस वक्त ऐसा कहा जा रहा था कि इन दोनों का रिश्ता सिर्फ दिखावा है क्योंकि प्रिंस इस शो के दौरान ही 'बिग बॉस' की दूसरी कंटेस्टेंट नोरा फतेही के साथ काफी समय बिताते हुए देखे गए। प्रिंस और नोरा की बढ़ती नजदीकियां कही न कही युविका और प्रिंस के रिश्ते को झूठा साबित कर रही थीं।

 

Prince Narula and Yuvika Chaudhary ultimate love story
prince and yuvika

'बिग बॉस' के घर में युविका ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। इसी शो के दौरान प्रिंस ने सभी घरवालों और दर्शकों के सामने टीवी पर ही युविका को प्रपोज किया था जिसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि युविका के बेघर होते ही नोरा फतेही की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और प्रिंस और युविका का रिश्ता धूमिल होता हुआ दिखाई देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prince Narula and Yuvika Chaudhary ultimate love story
prince and nora

नोरा फतेही से प्रिंस की बढ़ती नजदीकियां सभी को यह सोचने पर मजबूर कर रही थीं कि प्रिंस और नोरा कही न कही एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस स्टोरी में ट्विस्ट तब आया जब 'बिग बॉस' ने सबसे बड़ी चाल चलकर युविका की घर में दोबारा एंट्री करवा दी। युविका के घर में जाते ही चीजें बदलने लगीं और युविका कही न कही प्रिंस और नोरा के रिश्तों पर सवाल उठाते लगी थीं। 'बिग बॉस सीजन 9' को प्रिंस नरुला ने जीता था जिसके बाद से युविका और प्रिंस एक बार फिर से साथ देखे जाने लगे।

 

विज्ञापन
Prince Narula and Yuvika Chaudhary ultimate love story
prince yuwika

जिसके बाद से इन दोनों के रिश्तों की खबर पुख्ता होने लगी। हालांकि इन दोनों ने शो के बाद अपने रिश्ते को काफी वक्त बाद कबूल किया था। टाइम्स नॉउ को दिए गए इंटरव्यू में प्रिंस नरुला ने कहा था - 'मैंने बहुत सारे रियलिटी शो किए हैं। युविका से मिलने से पहले अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना था कि शो में बने रिश्ते नहीं चलते। अगर आपका प्यार सच्चा है तो आपका रिलेशनशिप जरूर चलेगा। यहां तक कि आप अपनी पूरी जिंदगी उसके साथ बिता सकते हैं।' 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed