फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: रणबीर-आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के ट्रेलर का आया अपडेट, प्रीतम ने ‘केसरिया’ गाने के लिए कह दी ये बात

Wed, 27 Apr 2022 05:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 27 Apr 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Pritam gives Ranbir kapoor Alia Bhatt Film Brahmastra Trailer update
आलिया - रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी पहले बार एक साथ दिखाई देने वाले हैं, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। दोनों की शादी के मौके पर फिल्म के गाने 'केसरिया' का टीजर रिलीज किया गया, जिसे काफी अच्छी रिस्पांस मिला था। वहीं, अब फैंस पूरे गाने को रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह संगीतकार प्रीतम को मैसेज भेज रहे हैं। ऐसे में प्रीतम ने फिल्म के गाने और ट्रेलर को लेकर अपडेट दिया है।

Pritam gives Ranbir kapoor Alia Bhatt Film Brahmastra Trailer update
प्रीतम - फोटो : Instagram

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रीतम ने पोस्ट साझा कर फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि हम बहुत खुश हैं कि हमारे 'केसरिया' गाने के टीजर को आप लोगों का इतना प्यार मिल रहा है। मुझे कई लोग मैसेज कर रहे हैं कि पूरे गाने को रिलीज किया जाए। इस बारे में हमने बात भी की, लेकिन इससे पहले हमारा प्लान है कि हम आपको ‘ब्रह्मास्त्र’ की दुनिया दिखाएं। ऐसे में हम फिल्म के ट्रेलर पर ही फोकस कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले गाने को लॉन्च कर दिया जाएगा। तो थोड़ा इंतजार कीजिए और आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pritam (@ipritamofficial)

Pritam gives Ranbir kapoor Alia Bhatt Film Brahmastra Trailer update
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के तीन पार्ट आएंगे। पहला पार्ट इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगा तो बाकी बाद में आएंगे। अपनी शादी से पहले ही रणबीर और आलिया ने फिल्म की शूटिंग खत्म की थी। इस फिल्म में इनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागुर्जन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pritam gives Ranbir kapoor Alia Bhatt Film Brahmastra Trailer update
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नजदीकियां भी इसे फिल्म के सेट से शुरू हुई थी। दोनों ने पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया और 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और रणबीर ‘एनिमल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed