बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों में कुछ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती हैं। केवल बड़े सितारों को कास्ट करने मात्र से ही फिल्में हिट नहीं होतीं, बल्कि मूवीज को हिट कराने के लिए मार्केटिंग की पूरी टीम लगी होती है जो समय-समय पर नए आइडियाज के साथ फिल्मों को प्रमोट करती हैं। इसी कड़ी में कई बार सिनेमा जगत के बड़े सितारों को छोटे पर्दे पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा गया है। आज हम आपको उन सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए टीवी सीरियल्स का सहारा लिया।
Bollywood: सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक फिल्में हिट कराने के लिए छोटे पर्दे का रुख कर चुके हैं ये सुपरस्टार्स, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नंबर सलमान खान का है। उन्हें फिल्म प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन के लिए सोनम कपूर के साथ कुमकुम भाग्य सीरियल में देखा गया था। इस एपिसोड के दौरान सलमान खान काफी असहज दिख रहे थे। साथ ही दोनों एक्टर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए इतनी बार 'प्रेम' शब्द का इस्तेमाल किया था जो सीरियल देखने वालों को काफी अटपटा लगा।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी छोटे पर्दे पर अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आ चुके हैं। फिल्म दिलवाले के लिए शाहरुख खान और काजोल सीरियल साथ निभाना साथिया के सेट पर पहुंचे थे। इस एपिसोड में दोनों सितारे रिश्तों की समस्याओं को हल करने में मदद करने के लिए गेस्ट अपीरियंस में नजर आए थे।
फिल्म बाजीराव मस्तानी की रिलीज से पहले यह जोड़ी अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए कलर्स टीवी शो स्वरागिनी के सेट पर पहुंच गई थी। बता दें कि दीपिका को प्रपोज करते हुए रणवीर की वायरल तस्वीर दरअसल इसी शो के सेट की थी।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी फिल्म प्रचार करने के लिए छोटे पर्दे का रुख कर चुके हैं। साल 2014 में अमिताभ ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अपना कैमियो किया। अमिताभ भूतनाथ रिटर्न्स के लिए इस शो के सेट पर पहुंचे थे।