सब्सक्राइब करें

बिग बॉस में तीन एविक्शन से पृथ्वीराज कपूर के बर्थडे तक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 5 खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 03 Nov 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
Prithviraj Kapoor Birthday and Bigg Boss 13 three eviction entertainment news
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान का लंबा इतिहास रहा है। मूक सिनेमा के दौर से लेकर ब्लैक एंड व्हाइट और रंगीन सिनेमा तक जिन चंद कलाकारों ने अपनी पहचान बनाई उनमें हिंदी सिनेमा के मशहूर शो मैन राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर भी शामिल हैं। आज पृथ्वीराज कपूर का जन्मदिन है।



पाकिस्तान में जन्मे, भारत में चमके, बर्थडे पर जानें पृथ्वी राजकपूर की जिन्दगी के रोचक किस्से

Prithviraj Kapoor Birthday and Bigg Boss 13 three eviction entertainment news
arjun rampal - फोटो : social media

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण से संकट पैदा हो गया है। जहरीली हवा के बीच लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। लेकिन इस प्रदूषण की जद में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी हैं। हाल ही में एक्टर अर्जुन रामपाल जब दिल्ली पहुंचे तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रदूषण की जहरीली हवा में घुटने लगा अर्जुन रामपाल का दम, बोले- दिल्ली बचाओ

Prithviraj Kapoor Birthday and Bigg Boss 13 three eviction entertainment news
सयानी गुप्ता

फिल्मों और टीवी शोज के अलावा अब वेब सीरीज की मदद से भी कई सेलेब्स अच्छा नाम बना रहा है। इस ही लिस्ट में एक नाम है सयानी गुप्ता का। बातें चाहें बड़े पर्दे की हो या फिर वेब सीरीज की सयानी गुप्ता ने अभी तक के करियर में ऐसे कई किरदार निभाए हैं जिनसे उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने मन की बात कही।

दिल्ली में इस एक्ट्रेस से हुई थी छेड़छाड़, कहा- 'बहुत गुस्सा आया था..'

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithviraj Kapoor Birthday and Bigg Boss 13 three eviction entertainment news
श्वेता पंडित और अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल  में बतौर जज वापसी करने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सिंगर नेहा भसीन और सोना महापात्रा ने अनु पर सवाल उठाए थे जिसके बाद अब सिंगर श्वेता पंडित ने भी बड़ा खुलासा किया है।

#MeToo: नेहा-सोना के बाद अब इस गायिका का अनु मलिक पर खुलासा, कहा- '15 साल की थी..'

विज्ञापन
Prithviraj Kapoor Birthday and Bigg Boss 13 three eviction entertainment news
Bigg Boss 13 - फोटो : voot

बिग बॉस 13 में शनिवार को वीकेंड का वार ऐपिसोड में एक साथ 3 चौंकाने वाले एविक्शन हुए। घर के तीन सबसे मजबूत कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य और शेफाली बग्गा को बेघर कर दिया गया। ऐसा माना जा रहा था कि इस इविक्शन में रश्मि और देवोलीना का नाम दूर-दूर तक नहीं है। लेकिन जैसे ही दर्शकों को इन तीनों के बारे में पता चला, वो हैरान रह गए।

BB13: एक साथ बेघर हुए तीन सबसे मजबूत कंटस्टेंट, रश्मि-देवोलीना और शेफाली के एविक्शन से दर्शक हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed