फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prithviraj Movie: 'पृथ्वीराज' से पहले करणी सेना के निशाने पर रहीं ये फिल्में, एक की अभिनेत्री को मिली थी नाक काटने की धमकी

Tue, 24 May 2022 06:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 24 May 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
Prithviraj Movie: Before Akshay kumar starrer film Karni Sena Opposed making of padmaavat, manikarnika, laxmii and others
manikarnika, prithviraj, padmaavat - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर ऐतिहासिक फिल्म 'पृथ्वीराज' विवादों में घिरती नजर आ रही है। जब से निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस फिल्म की घोषणा की है, तभी से करणी सेना ने इसका जमकर विरोध किया था और अब विरोध कर रही करणी सेना फिल्म का नाम बदलने की मांग कर रही है। अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद स्टारर यह फिल्म 3 जून को बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है। लेकिन, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब करणी सेना ने किसी फिल्म का विरोध किया है। आगे की स्लाइडों में देखिए की करणी सेना ने किन-किन फिल्मों और वेब सीरीजों को लेकर विरोध किया है।

Prithviraj Movie: Before Akshay kumar starrer film Karni Sena Opposed making of padmaavat, manikarnika, laxmii and others
Article 15 - फोटो : file photo

फिल्म का नाम- 'आर्टिकल 15'
आष्युमान खुराना स्टारर साल 2019 में आई इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बदायूं की एक घटना से प्रेरित थी। फिल्म में सभी की समानता के अधिकार का मुद्दा उठाया गया था। फिल्म की रिलीज से पहले करणी सेना समेत दूसरे संगठनों से फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा को धमकियां दी गई थीं। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि फिल्म में ब्राह्मण समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया था। इस फिल्म को हिंदू समाज से जोड़कर बहुत बड़े मुद्दे में बदल दिया गया था। 

Prithviraj Movie: Before Akshay kumar starrer film Karni Sena Opposed making of padmaavat, manikarnika, laxmii and others
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का नाम- 'पद्मावत' 
संजय लीला भंसाली की साल 2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' का विरोध करने वाली करणी सेना ने फिल्म को बैन कराने के लिए इस विरोध को देशव्यापी आन्दोलन में बदल दिया था। राजस्थान में शूटिंग के वक्त करणी सेना ने सेट पर संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट की थी। यही नहीं, करणी सेना के सदस्य महिपाल सिंह मकराना ने तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नाक काटने तक की धमकी दे डाली थी। विरोध को देखते हुए फिल्म का नाम 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' कर दिया गया था, जिसके बाद यह विरोध कुछ शांत हुआ था। फिल्म में दीपिका के साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithviraj Movie: Before Akshay kumar starrer film Karni Sena Opposed making of padmaavat, manikarnika, laxmii and others
अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम- 'लक्ष्मी' 
'पृथ्वीराज' से पहले अक्षय कुमार की एक और फिल्म करणी सेना के निशाने पर आ चुकी है। साल 2020 में आई अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी' को भी करणी सेना का तगड़ा विरोध झेलना पड़ा था। इस फिल्म के नाम पर विरोध जताते हुए करणी सेना ने फिल्म की पूरी टीम को लीगल नोटिस थमा दिया था। उनका कहना था कि फिल्म का टाइटल हिंदू भागवान देवी लक्ष्मी को अपमानित कर रहा था। पहले इस फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बम' रखा गया था। लेकिन इतने विरोध के बाद मेकर्स को फिल्म का नाम बदलना ही पड़ा था। 

विज्ञापन
Prithviraj Movie: Before Akshay kumar starrer film Karni Sena Opposed making of padmaavat, manikarnika, laxmii and others
Manikarnika

फिल्म का नाम- 'मणिकर्णिका'
हमेशा सबके ऊपर निशाना साधने वाली कंगना रणौत भी करणी सेना के निशाने पर आ चुकी हैं। उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के रिलीज के समय करणी सेना ने इसका खूब विरोध किया था। करणी सेना का कहना था कि महारानी लक्ष्मीबाई को फिल्म में एक गाने पर डांस करते दिखाया गया था, जो हमारे देश की सभ्यता के खिलाफ था। कंगना रनौत ने इस विरोध पर करारा जवाब देते हुए कहा था, ' चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को प्रमाणित किया है, जिसके साथ हमें सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिला है। हमने करणी सेना को भी इस बात की जानकारी दी, लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं एक-एक को बर्बाद कर दूंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed