प्रिया प्रकाश ने अपने एक्सप्रेशन से पूरे देश को दीवाना बना दिया। प्रिया एक मलयाली एक्ट्रेस हैं और अपनी डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' की शूटिंग कर रही हैं। प्रिया प्रकाश ने पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को भी पीछे छोड़ दिया।
प्रिया प्रकाश को मिला भारी-भरकम ऑफर, कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को छोड़ देंगी पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब प्रिया प्रकाश को एक से बढ़कर एक ऑफर मिल रहे हैं। कई कंपनियों ने प्रिया की सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता का लाभ लेने के लिए उन्हें भारी-भरकम रकम ऑफर की है।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
ये पैसा प्रिया को इंस्टाग्राम पर कंपनियों का प्रमोशन करने के एवज में दिया जाएगा। एक पोस्ट के लिए प्रिया को इतनी रकम दी जा रही है कि अच्छे-अच्छे लोगों के होश उड़ जाएं।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिया को एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बदले में कंपनियों ने 8 लाख रुपए तक देने की पेशकश की है। दरअसल, मौजूदा समय में प्रिया के इंस्टाग्राम पर 51 लाख फॉलोवर हैं।
Celebrated Holi like never before 💚💛💜💙❤️🖤 @omar_lulu_ @roshan_abdul_rahoof
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
कंपनियों की नजर प्रिया के इसी फैन बेस पर है, जिसके लिए कंपनियां उन्हें मुंह मांगी कीमत देने को भी तैयार हैं। प्रिया अपनी डेब्यू फिल्म के गाने की क्लिप वायरल होने से फेमस हो गई थीं।